विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारत का कैंपेन 17 सितंबर से टेकबॉल से शुरू होगा. भारत फैंस के लिए एक्शन की शुरुआत सुबह 4:30 बजे होगी.

एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
भारत के एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल

जब 19 सितंबर को आइची-नागोया में एशियाड के 20वें संस्करण  की शुरुआत होगी तो भारतीय दल की कोशिश 2022 के अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की होगी. भारत ने 507 सदस्यीय दल की घोषणा की है. 37 अलग-अलग खेलों में भारतीय एथलीट्स हिस्सा लेंगे और उनकी नजरें हांग्जो में जीते 106 पदकों की संख्या को पार करने पर होगी. भारतीय दल में 272 पुरुष एथलीट हैं जबकि 236 महिलाएं खिलाड़ी शामिल हैं. सहदेव यादव को खेलों के लिए मिशन का शेफ नियुक्त किया गया है. भारत ने इस साल एथलेटिक्स के लिए 79 एथलीटों का चयन किया है, जो सबसे बड़ा दल है, इसके बाद हॉकी में 40 एथलीट हैं. क्रिकेट और शूटिंग में प्रत्येक में 30 एथलीट होंगे. हालांकि एशियन गेम्स की अधिकारिक शुरुआत 19 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी से होगी, लेकिन कई खेल आधिकारिक तारीख से पहले शुरू हो जाएंगे, जिसमें बास्केटबॉल भी शामिल है.

एशियाई खेलों का पूरा कार्यक्रम- खेलों के हिसाब से

क्रिकेट

भारतीय टीम टूर्नामेंट में सीधा क्वार्टर फाइनल राउंड में उतरेगी. एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से 4 टीमों को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के कारण डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल का टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का नाम शामिल है। वहीं, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज में खेलेंगी.

  • 18 सितंबर- भारत बनाम जापान- महिला क्वार्टर फाइनल 
  • 20 सितंबर- महिलाओं का सेमीफ़ाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) 
  • 22 सितंबर-  महिलाओं का कांस्य पदक मैच/गोल्ड मेडल मैच 
  • 28 सितंबर - भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता -पुरुष क्वार्टर फाइनल 
  • 1 अक्टूबर - पुरुषों का सेमीफाइनल  (क्वालीफिकेशन के आधार पर)
  • 3 अक्टूबर-  पुरुषों का कांस्य पदक मैच/फाइनल

हॉकी

हाल ही में संपन्न एफआईएच विश्व कप में फ्लॉप शो के बाद, भारतीय पुरुष हॉकी की नजर जापान में ओलंपिक कोटा हासिल करने पर है. भारतीय टीम की नजरें 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में अपना स्थान बुक करने की भी होगी. 

  • 20 सितंबर- भारत बनाम इंडोनेशिया पूल ए
  • 22 सितंबर-  भारत बनाम श्रीलंका पूल ए
  • 24 सितंबर - दक्षिण कोरिया बनाम भारत पूल ए
  • 26 सितंबर-  जापान बनाम भारत पूल ए
  • 28 सितंबर-  भारत बनाम बांग्लादेश पूल ए
  • 1 अक्टूबर - पुरुषों का सेमीफ़ाइनल
  • 3 अक्टूबर - पुरुषों फाइनल

महिला हॉकी का शेड्यूल

  • 20 सितंबर- भारत बनाम उज्बेकिस्तान पूल बी
  • 21 सितंबर-  भारत बनाम इंडोनेशिया पूल बी
  • 23 सितंबर -थाईलैंड बनाम भारत पूल बी
  • 25 सितंबर - जापान बनाम भारत पूल बी
  • 27 सितंबर-  भारत बनाम सिंगापुर पूल बी
  • 30 सितंबर - महिला सेमीफ़ाइनल
  • 2 अक्टूबर-  महिला गोल्ड मेडल मैच

कबड्डी का शेड्यूल

  • 21 सितंबर-  जापान बनाम भारत पुरुष
  • 21 सितंबर-  बांग्लादेश बनाम भारत महिला
  • 22 सितंबर - दक्षिण कोरिया बनाम भारत पुरुष
  • 23 सितंबर - बांग्लादेश बनाम भारत पुरुष
  • 23 सितंबर - ईरान बनाम भारत महिला
  • 24 सितंबर - चीनी ताइपे बनाम भारत पुरुष
  • 24 सितंबर - जापान बनाम भारत महिला
  • 25 सितंबर - सेमीफाइनल 
  • 26 सितंबर-  फाइनल

बैडमिंटन

बैडमिंटन में 20 सितंबर से टीम इवेंट की शुरुआत होगी जबकि व्यक्तिगत स्पर्धाएं 25-26 सितंबर को होंगी.

  • 20 सितंबर-  पुरुष और महिला टीम के शुरुआती दौर
  • 21 सितंबर-  पुरुष और महिला टीम के शुरुआती दौर
  • 22 सितंबर-  पुरुष और महिला टीम क्वार्टर फाइनल
  • 23 सितंबर - पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल
  • 24 सितंबर - पुरुष और महिला टीम फाइनल
  • सितम्बर 25-26-  व्यक्तिगत स्पर्धाएं के शुरुआती दौर
  • 27 सितंबर -व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल
  • 28 सितंबर- व्यक्तिगत सेमीफ़ाइनल
  • 29 सितंबर -व्यक्तिगत फाइनल

शूटिंग

  • 20 सितंबर-  महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल
  • 21 सितंबर-  पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल, पुरुष/महिला स्कीट
  • 22 सितंबर - 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम, स्कीट
  • 23 सितंबर - महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, पुरुष/महिला स्कीट फ़ाइनल
  • 24 सितंबर - पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी
  • 25 सितंबर - 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी
  • 26 सितंबर - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी
  • 27 सितंबर - महिला 25 मीटर पिस्टल, पुरुष/महिला ट्रैप
  • 28 सितंबर - महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल, ट्रैप
  • 29 सितंबर - पुरुष/महिला ट्रैप फ़ाइनल
  • 30 सितंबर - पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल, ट्रैप मिश्रित टीम
  • 1 अक्टूबर - पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फ़ायर पिस्टल फ़ाइनल

एथलेटिक्स का शेड्यूल

  • 24 सितंबर - 100 मीटर, 10,000 मीटर, ट्रिपल जंप, ऊंची कूद, मिश्रित 4x400 मीटर
  • 25 सितंबर - पुरुषों की 100 मीटर फ़ाइनल, पुरुषों की 10,000 मीटर फ़ाइनल, 400 मीटर, शॉट पुट, पोल वॉल्ट
  • 26 सितंबर - मैराथन, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, ट्रिपल जंप, शॉट पुट
  • 27 सितंबर - रेस वॉक, 200 मीटर फाइनल, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, स्टीपलचेज़
  • 28 सितंबर - 800 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़, 1500 मीटर, भाला, 5000 मीटर, 4x100 मीटर
  • 29 सितंबर - 800 मीटर, 5000 मीटर, पोल वॉल्ट, ऊंची कूद, हैमर थ्रो, 4x400 मीटर रिले

बॉक्सिंग का शेड्यूल

  • सितम्बर 21-28 - प्रारंभिक दौर
  • 29 सितंबर - पुरुष और महिला सेमीफाइनल शुरू होंगे
  • 30 सितंबर - शेष सेमीफाइनल
  • 2 अक्टूबर - फाइनल

आर्चरी

  • 26-29 सितंबर - रिकर्व एवं कंपाउंड प्रतियोगिताएं
  • 30 सितंबर-अक्टूबर 1 - कंपाउंड मेडल राउंड
  • 2-3 अक्टूबर - रिकर्व मेडल राउंड

भारतीय कुश्ती का शेड्यूल

  • 30 सितंबर -  ग्रीको-रोमन और महिला 68 किग्रा
  • 1 अक्टूबर - ग्रीको-रोमन और महिला 62 किग्रा
  • 2 अक्टूबर - पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा/125 किग्रा, महिलाओं की 50 किग्रा/76 किग्रा
  • 3 अक्टूबर - पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा/74 किग्रा/97 किग्रा, महिलाओं की 53 किग्रा/57 किग्रा

वेटलिफ्टिंग का शेड्यूल

  • 23-29 सितंबर -  पुरुष 60 किग्रा - ऋषिकांत सिंह
  • 23-29 सितंबर - महिला 49 किग्रा - मीराबाई चानू
  • 23-29 सितंबर - महिला 53 किग्रा - ज्ञानेश्वरी यादव
  • 23-29 सितंबर - महिला 61 किग्रा - सेराम निरुपमा देवी
  • 23-29 सितंबर - महिला 69 किग्रा - हरजिंदर कौर

बाकी खेलों का शेड्यूल

  • रोइंग - 20-24 सितंबर
  • टेबल टेनिस - 20-28 सितंबर
  • स्क्वैश - 23 सितंबर-2 अक्टूबर
  • टेनिस -  सितंबर 27-अक्टूबर 3
  • साइकिलिंग - 20 सितंबर-2 अक्टूबर
  • घुड़सवारी - 21-27 सितंबर
  • बाड़ लगाना - 22-27 सितंबर
  • डोंगी/कयाक - 23 सितंबर-2 अक्टूबर
  • शूटिंग - 20 सितंबर-1 अक्टूबर
  • गोल्फ - सितंबर 30-अक्टूबर 3
  • जूडो - सितंबर 30-अक्टूबर 3
  • तायक्वोंडो - 1-3 अक्टूबर
  • कुश्ती - 30 सितंबर-3 अक्टूबर
  • वुशू - सितंबर 20-24
  • कराटे - 20-23 सितंबर
  • कुराश - 27-29 सितंबर
  • एमएमए - सितंबर 20-22
  • स्पोर्ट क्लाइंबिंग - 29 सितंबर-1 अक्टूबर
  • टेकबॉल - 17-20 सितंबर
  • नौकायन - 26 सितंबर-3 अक्टूबर
  • ट्रायथलॉन - 20-21 सितंबर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com