विज्ञापन

'प्लीज सोना मत, हमें आपकी जरूरत...', फ्लाइट पर घायल कैप्टन मच्छार की मदद करने वाले डेंटिस्ट ने सुनाई खौफनाक दास्तां

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट के हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छर की जान बचाने वाले डॉ. शोता मुसायेव ने 45 मिनट तक खून रोकने और होश में रखने की जद्दोजहद की कहानी बयां की.

'प्लीज सोना मत, हमें आपकी जरूरत...', फ्लाइट पर घायल कैप्टन मच्छार की मदद करने वाले डेंटिस्ट ने सुनाई खौफनाक दास्तां
Flydubai फ्लाइट पर इजरायली डॉक्टर ने किया था स्मित मच्छार का इलाज (Photo: IANS/AFP)
  • 30 सितंबर को Flydubai के फ्लाइट हादसे के दौरान एक इजरायली डॉक्टर स्मित मच्छार की मदद की थी.
  • इजरायली डेंटिस्ट ने टी-शर्ट और बर्फ से स्मित मच्छार के गहरे जख्मों का खून रोका.
  • डेंटिस्ट ने बताया कि घायल होने के बाद कैप्टन बोले- 'भगवान मेरे साथ है, मैं जीना चाहता हूं'.

30 सितंबर को दुबई से इजरायल जाने वाली हादसे का शिकारी हुई Flydubai फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार की जान बचाने में मदद करने वाले डेंटिस्ट ने अपना खौफनाक एक्सपीरिएंस शेयर किया है. उन्होंने 45 मिनट तक खून से लथपथ कैप्टन को होश में रखने की जद्दोजहद और लैंडिंग तक चले संघर्ष की कहानी बयां की. डेंटिस्ट ने बताया कि उन्हें डर था कि समय हाथ से निकला जा रहा है. The National के साथ बातचीत में डॉ. शोता मुसायेव (47) ने 45 मिनट के उस खौफनाक वक्त के बारे में बात की, जब उन्होंने कैप्टन मच्छार के सिर और हाथों पर लगे जख्मों से तेजी से बह रहे खून को रोकने की कोशिश की थी.

डॉ. मुसायेव और उनकी पत्नी सिगालित चीन से दुबई होते हुए इजरायल जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट में अपनी सीट पर बैठे थे, तभी उन्होंने चीखने-चिल्लाने और डॉक्टर को बुलाने की आवाज सुनी. इसके बाद वे तुरंत मुसीबत में फंसे कैप्टन की मदद के लिए आगे बढ़े.

तेल अवीव के शहर होलोन से डॉ. मुसायेव ने 'द नेशनल' को बताया, "उनके (कैप्टन मच्छार) सिर और बाएं हाथ से बहुत ज्यादा खून बह रहा था. मैंने घावों को दबाने के लिए टी-शर्ट का इस्तेमाल किया, लेकिन खून बहना बंद नहीं हुआ, इसलिए मैंने स्टीवर्ड्स से बर्फ मांगी और उसका इस्तेमाल किया."

यह भी पढ़ें | गाजा का बदला लेना चाहता था, इजरायल का दुश्मन था तो भारतीय को क्यों मारना चाहता था ओमानी को-पायलट हम्ममी

'डरिए मत, हम लैंड करने वाले हैं...'

डॉक्टर विमान से बाहर निकलने के रास्ते के पास बनी संकरी जगह पर बैठकर कैप्टन को इमरजेंसी मदद दे रहे थे और उन्हें होश में रखने की कोशिश कर रहे थे. डॉ. मुसायेव ने बताया, "मैंने उनसे कहा, 'प्लीज सोइए मत, हमें आपकी जरूरत है.' मैंने उनसे पूछा कि उनके कितने बच्चे हैं और उनके नाम क्या हैं. मैं उनसे लगातार कहता रहा, 'डरिए मत, आप अपने परिवार के पास वापस जाओगे, हम जल्द ही लैंड करने वाले हैं.'"

UAE के अटॉर्नी जनरल हमद अल शम्सी ने कहा है कि 30 सितंबर को हुए अटैक की जांच चल रही है. इस घटना में को-पायलट ने कॉकपिट में रखे इमरजेंसी क्रैश एक्स (नुकीले हथियार) से कैप्टन पर हमला किया और विमान को अपने कंट्रोल में लेने की कोशिश की, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब में उतारा गया.

यह भी पढ़ें | फ्लाईदुबई प्लेन को मार गिराने की इजरायल ने कर ली थी तैयारी, को-पालयट हम्ममी से शिन बेट एजेंट्स ने की पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FLYdUBAI, Flydubai Captain Smit Machchhar, Israel, Flydubai Cockpit Attack, Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com