विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड: उम्र सिर्फ 11 साल, लेकिन कारनामा गोल्ड वाला, यूकी कुरिहारा ने पूरी दुनिया को चौंकाया

जापान के यूकी कुरिहारा ने इतिहास रच दिया है. वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले सबसे युवा एथलीट बन गए हैं. 

वर्ल्ड रिकॉर्ड: उम्र सिर्फ 11 साल, लेकिन कारनामा गोल्ड वाला, यूकी कुरिहारा ने पूरी दुनिया को चौंकाया
यूकी कुरिहारा

जापान के यूकी कुरिहारा ने इतिहास रच दिया है. वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले सबसे युवा एथलीट बन गए है. खबर लिखे जाने तक कुरिहारा केवल 11 साल के हैं. उन्होंने ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है. ई-स्पोर्ट्स के पुयो पुयो चैम्प‍ियंस के फाइनल मुकाबले में कुरिहारा की भिड़ंत दक्षिण कोरियाई एथलीट कांग डोंगशिन के साथ हुआ था. जहां वह अपनी प्रतिद्वंदी को 10-2 से मात देते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे. फाइनल मुकाबले से पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी भिड़ंत थाईलैंड की 28 वर्षीय एथलीट तनारक वोंगकितिकुन के साथ हुई थी. यहां भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा. उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में 10-1 से बाजी मारी थी. 

गोल्ड मेडल जीतने के बाद यूकी कुरिहारा का रिएक्शन

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद यूकी कुरिहारा काफी प्रसन्न नजर आए. उन्होंने अपना विचार साझा करते हुए कहा कि गोल्ड मेडल बहुत सुंदर, चमकदार और भारी है. यही नहीं उन्हें गोल्ड कलर का मिला प्लश टॉय भी काफी रास आया.

तीन साल पहले हांगझोऊ में शुरू हुआ था ई-स्पोर्ट्स

यूकी कुरिहारा ने जिस खेल में इतिहास रचा है. आपको बता दें कि उस खेल का आगाज आज से करीब तीन साल पहले चीन के हांगझोऊ में हुआ था. इस खेल के प्रति लोगों के प्रेम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस दौरान टिकट लॉटरी के जरिए बेचा गया था.

यूकी को बचपन से ही है गेमिंग का जुनून 

यूकी को बचपन से ही गेमिंग का जुनून है. यहीं नहीं वह खाने के भी शौकीन हैं. उन्हें ईल खाना खूब पसंद है. किंडरगार्टन से ही उन्होंने ई-स्पोर्ट्स खेल में जगह बनाना शुरू कर दिया था. 

प्रतिदिन आठ घंटे ट्रेनिंग करते हैं यूकी

यूकी प्रतिदिन आठ घंटे की कड़ी ट्रेनिंग करते हैं. उसके बाद स्कूली पढ़ाई पर ध्यान देते हैं. एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचने के बाद हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में वह जापान को और मेडल दिलाएंगे. 

यह भी पढ़ें- जीत के करीब पहुंचकर चूक गई टीम इंडिया, पनामा के साथ रोमांचक फुटबॉल मुकाबला हुआ ड्रॉ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com