विज्ञापन

8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगा ₹17 लाख तक का एरियर? फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से समझें कैलकुलेशन

8th Pay Commission arrears: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने में देरी हुई तो केंद्रीय कर्मचारियों को 20 से 24 महीने का भारी-भरकम एरियर मिल सकता है. जानिए लेवल 6 से लेवल 8 के कर्मचारियों को अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर कितना फायदा होगा.

8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगा ₹17 लाख तक का एरियर? फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से समझें कैलकुलेशन
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों में देरी होने पर केंद्रीय कर्मचारियों को कितना एरियर मिल सकता है?

8th pay Commission News: देश को लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि रिपोर्ट आने और उसके बाद सैलरी लागू होने में समय लग सकता है.अगर नई सैलरी को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है और पेमेंट बाद में मिलता है, तो कर्मचारियों के इस बीच का एरियर मिल सकता है. 

आठवें 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में अगर 20 से 24 महीने की देरी होती है, तो कर्मचारियों को बढ़ी हुई बेसिक सैलरी एरियर के रूप में एकमुश्त मिलेगा. 

आयोग की रिपोर्ट कब आएगी? देरी पर मिलेगा फायदा

8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. यह नवंबर 2025 से गिना जाए तो रिपोर्ट की समयसीमा करीब मई 2027 बनती है. हालांकि, आयोग जरूरत पड़ने पर समय बढ़ाने की मांग कर सकता है.  मार्च से अगस्त 2027 के बीच आयोग की रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है.

एरियर का कैसे कैलकुलेट होगा? समझिए पूरा हिसाब-किताब

एरियर को फिटमेंट फैक्टर, नई बेसिक सैलरी  में हुई बढ़ोतरी और देरी के महीनों पर तय किया  जाता है. ये रहा एरियर कैलकुलेशन का आसान फॉर्मूला....

बेसिक पे में बढ़ोतरी × जितने महीने की देरी = अनुमानित एरियर

लेवल 6 के कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर

लेवल 6 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक पे ₹35,400 मानी गई है. 2.15 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक ₹76,110 और 20 महीने का अनुमानित एरियर ₹8.14 लाख बनता है. 24 महीने में यह ₹9.77 लाख हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2.28 फैक्टर पर 20 महीने का एरियर करीब ₹9.06 लाख और 24 महीने का ₹10.87 लाख होगा. वहीं 2.57 फैक्टर पर यह रकम करीब ₹11.12 लाख और ₹13.34 लाख तक पहुंच सकती है. 

लेवल 7 में ₹16.9 लाख तक का एरियर

लेवल 7 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक ₹44,900 है. 2.15 फैक्टर पर बेसिक ₹96,535 और 20 महीने का एरियर करीब ₹10.33 लाख बनता है. 24 महीने में यह ₹12.39 लाख हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2.57 फैक्टर पर बेसिक  बढ़कर ₹1,15,393 तक पहुंच सकता है. ऐसे में 20 महीने का एरियर करीब ₹14.10 लाख और 24 महीने का एरियर करीब ₹16.92 लाख हो सकता है. 

लेवल 8 के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

लेवल 8 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक ₹47,600 है. 2.15 फैक्टर पर रिवाइज्ड बेसिक ₹1,02,340 और 20 महीने का एरियर करीब ₹10.95 लाख बैठता है. 24 महीने में यह ₹13.14 लाख हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2.28 फैक्टर पर 20 महीने का एरियर करीब ₹12.19 लाख और 24 महीने का ₹14.62 लाख होगा. 2.57 फैक्टर पर 20 महीने में एरियर करीब ₹14.95 लाख और 24 महीने में एरियर लगभग ₹17.94 लाख मिलने का अनुमान है. 

फिटमेंट फैक्टर का असली खेल

यहां 2.15, 2.28 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 20 और 24 महीने की देरी का उदाहरण को मानकर एरियर का अनुमान लगाया गया है. हालांकि ₹17.94 लाख कोई तय भुगतान नहीं है.ये केवल अनुमान हैं. अंतिम रकम फिटमेंट फैक्टर 8वें वेतन आयोग की सिफारिश और सरकार के फैसले के बाद तय होगा. इन आंकड़ों से साफ है कि फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा तय होगा, कर्मचारियों की जेब में उतना ही बड़ा एरियर आएगा. फिटमेंट फैक्टर में 2.15 से लेकर 2.57 तक का बढ़ोतरी से कर्मचारियों के एरियर में लाखों रुपये का फर्क देखा जा सकता है. 

HRA और दूसरे भत्तों का क्या होगा?

यह पूरा कैलकुलेशन सिर्फ बेसिक पे में बढ़ोतरी पर आधारित है. वहीं, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्तों का हिसाब अलग तरीके से होता है.HRA बेसिक पे से जुड़ा है, इसलिए नई सैलरी लागू होने पर इसमें बदलाव हो सकता है. ट्रांसपोर्ट अलाउंस और DA का हिसाब अलग नियमों से होता है. इसलिए यह मानना सही नहीं होगा कि हर भत्ते का एरियर इसी तरह जुड़ेगा.

ये भी पढ़ें-  8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर, 5% सालाना इंक्रीमेंट और OPS की मांग, 3 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission Arrears Calculation, 8th Pay Commission News, 8th Pay Commission Fitment Factor, 8th Pay Commission Update, 8th Pay Commission Salary Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com