जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से सभी नेपाली बल्लेबाज भागते हैं. वही अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड कुशल भुर्तेल के नाम जुड़ गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ निशिन में खेले गए आज (25 सितंबर 2026) के मुकाबले में वह पारी का आगाज करते हुए खाता नहीं खोल पाए. जिसके बाद वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आज के मुकाबले से पूर्व वह अबिनाश बोहरा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे. मगर उन्होंने अब अबिनाश को पीछे छोड़ दिया है और नेपाल की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छह बार शून्य पर आउट हुए हैं कुशल भुर्तेल
कुशल भुर्तेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक कुल छह बार शून्य पर आउट हुए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर अबिनाश बोहरा का नाम आता है. अबिनाश बोहरा पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं.
कुशल भुर्तेल का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
29 वर्षीय कुशल भुर्तेल नेपाल की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 81 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब हुए हैं. जहां उनके बल्ले से 79 पारियों में 32.29 की औसत से 2325 रन निकले हैं. जिसमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल है.
कुशल भुर्तेल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
खबर लिखे जाने तक कुशल भुर्तेल ने इंटरनेशनल लेवल पर कुल 74 वनडे और 81 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से वनडे की 73 पारियों में 23.95 की औसत से 1701 और टी20 की 79 पारियों में 32.29 की औसत से 2325 रन निकले हैं.
वहीं बात करें कुशल भुर्तेल के गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने वनडे की 26 पारियों में 31.11 की औसत से 17 और टी20 की 33 पारियों में 15.11 की औसत से 35 सफलता प्राप्त की है.
यह भी पढ़ें- नेपाल के वो 'पंच पांडव', जिनके सामने अफगानिस्तान के सूरमाओं ने टेक दिए घुटने, दुनिया मान रही उनका लोहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं