विज्ञापन

गांव की 51 जमीन पत्नी के नाम करवाने वाले पटवारी पर गिरी गाज, तहसीलदार और SDM पर भी शक

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पटवारी ने गांव की 51 जमीन पत्नी और खुद के नाम करवा ली. मामले की शिकायत कांग्रेस नेता ने डीएम से की. जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मिल गया. अब जांच के बाद पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

गांव की 51 जमीन पत्नी के नाम करवाने वाले पटवारी पर गिरी गाज, तहसीलदार और SDM पर भी शक
आरोपी पटवारी राजेश मंडलोई और उसकी पत्नी.
NDTV
  • MP के खंडवा जिले में एक पटवारी ने स्वामित्व योजना के तहत 51 प्लॉट्स की रजिस्ट्री खुद और पत्नी के नाम कर ली थी.
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता से की और जांच की मांग की.
  • शिकायत में तहसीलदार और SDM की मिलीभगत की आशंका जताई गई है, जिसके कारण व्यापक जांच की भी मांग की गई.
खंडवा:

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पटवारी ने हैरान करने वाला कांड कर दिया. पटवारी ने स्वामित्व योजना के तहत गांव के 51 प्लॉट्स की रजिस्ट्री अपने और पत्नी के नाम कर डाली. मामले की शिकायत प्रशासन के अधिकारियों के पास पहुंची तो हड़कंप मच गया. तत्काल जांच कराई गई. शुरुआती जांच में पटवारी पर लगे आरोप सही पाए जाने के बाद उसे निलंब‍ित कर दिया गया है. साथ ही, उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. हालांकि, शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता ने मामले में संबंधित तहसीलदार और एसडीएम की मिलीभगत होने की आशंका जताई है.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की थी शिकायत

दरअसल, यह मामला खंडवा जिले की कोलगांव पंचायत का है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता से दस्तावेजों के साथ कोलगांव के पटवारी राजेश मंडलोई के खिलाफ शिकायत की. उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि स्वामित्व योजना के तहत पटवारी ने 48 पट्टे खुद और 3 पट्टे अपनी पत्नी मनीषा के नाम करा दिए हैं. इसमें एसडीएम और तहसीलदार की भी मिलीभगत की आशंका है.

कांग्रेस की मांग पूरे प्रदेश में कराई जाए जांच

शिकायत में जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह की ओर से मांग की गई थी कि इस एक गांव के अलावा पूरे जिले और पूरे मध्य प्रदेश में ऐसे मामले हो सकते हैं. इसलिए इसकी एक कमेटी बनाकर जांच कराई जाए. उनका कहना था कि जो हकदार लोग हैं उन्‍हें ही पट्टा मिलना चाहिए.  मामले की जांच कर दोषियों पर सख्‍त कार्रवाई की जानी चाहिए.

जांच के बाद दोषी पटवारी निलंबित

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा क‍ि स्वामित्व योजना के अंतर्गत एक पटवारी ने बहुत सारे प्लॉट्स खुद के और कुछ अपने परिवार वालों के नाम कर लिए हैं. इसकी जांच में यह शिकायत सही पाई गई. पटवारी को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें - पटवारी का नेता वाला अंदाज: विदाई में थार में सवार हुए विजय शंकर दुबे, पीछे चला 200 गाड़ियों का काफिला  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News, Khandwa, Khandwa News, Patwari, Patwari Corruption
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com