विज्ञापन

जीत के करीब पहुंचकर चूक गई टीम इंडिया, पनामा के साथ रोमांचक फुटबॉल मुकाबला हुआ ड्रॉ

भारत और पनामा के बीच बेंगलुरु स्थित श्री कांतिराव स्टेडियम में खेला गया इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबला 1-1 की बराबरी के साथ रहा. 

जीत के करीब पहुंचकर चूक गई टीम इंडिया, पनामा के साथ रोमांचक फुटबॉल मुकाबला हुआ ड्रॉ
भारतीय फुटबॉल टीम

भारत और पनामा के बीच बेंगलुरु स्थित श्री कांतिराव स्टेडियम में खेला गया इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबला 1-1 की बराबरी के साथ ड्रॉ रहा. मैच के दौरान भारतीय टीम विपक्षी टीम के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आई. टीम के आक्रामक खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहला गोल भारतीय टीम की तरफ से ही देखने को मिला. 41वें मिनट में विपक्षी डिफेंस के पीछे से डाली गई लंबी गेंद पर रयान विलियम्स दौड़ते हुए पहुंचे और गोलकीपर मार्कोस रेयेस को छकाते हुए शानदार फिनिश के साथ गेंद को जाल में पहुंचा दिया. जिसके साथ ही भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली, तो कि हाफटाइम तक रहा.

पनामा ने 68वें मिनट में किया पलटवार

वर्ल्ड फूटबॉल रैकिंग में 44वें स्थान पर काबिज पनामा ने हाफटाइम पर तीन बदलाव किए. जिनमें उमर वेलेंसिया भी शामिल थे. दूसरे हाफ के दौरान मेहमान टीम हालांकि काफी आक्रामक नजर आई. उन्होंने गोल के लिए भारतीय टीम पर लगातार दबाव बनाया. मगर भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने लगभग सभी मौकों पर उन्हें निराश ही किया. 

68वें मिनट में उमर वेलेंसिया ने दागा गोल 

पनामा की तरफ से उमर वेलेंसिया ने 68वें मिनट में गोल दागा. जिसके साथ स्कोर भी बराबर हो गया. वेलेंसिया का यह शॉट काफी दमदार था. उन्होंने बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाया, जो कि हवा में घूमता हुआ सीधे टॉप राइट कॉर्नर में पहुंचा. वेलेंसिया के इस घातक गोल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय गोलकीपर संधू उस शॉट को केवल देखते भर रह गए. 

भारत बनाम पनामा मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार थीं 

भारत

गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार

डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, ह्मिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबाम

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियान, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निक्सन, मोहम्मद सनान, रिकी शाबोंग, साहल अब्दुल समद

फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह.

पनामा

गोलकीपर: ऑरलैंडो मोस्केरा, मार्कोस डी लियोन, एडी रॉबर्ट्स

डिफेंडर: सीजर ब्लैकमैन, जॉर्ज गुतिरेज़, जायर मॉडल, अमीर मुरिलो, उमर वेलेंसिया, मार्टिन क्रुग, आंद्रेस एंड्राडे, जोसे कॉर्डोबा, जियोवानी रामोस, जोसेफ जोन्स, एडुआर्डो एंडरसन

मिडफील्डर: कार्लोस हार्वे, अडाल्बर्टो, क्रिस्टियन मार्टिनेज, जोसे लुइस रोड्रिगेज, विक्टर ग्रिफिथ, डेविस मुरिलो, अजारियास लोंडोनो, राफेल मोस्केरा, जियोवानी हर्बर्ट

फॉरवर्ड: जोसे फजार्डो, जोसूए वर्गारा, मिजाहिर जिमेनेज, तोमास रोड्रिगेज. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com