विज्ञापन

प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, मोन‍िका का एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

प्रेमी शादीशुदा था और उसके दो बच्‍चे भी हैं. इसके बाद भी उसका दूसरी मह‍िला से प्रेम प्रसंग था. दोनों शराब के आदी भी थे.  

प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, मोन‍िका का एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
NDTV Reporter

नागौर के सुरपालिया थाना क्षेत्र के जानेवा गांव में शुक्रवार देर रात शेराराम मेघवाल (45) की खेत में बनी ढाणी में हत्या कर दी गई. सूचना पर पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची तो शेराराम की लाश पड़ी थी. मनोज मेघवाल की शिकायत पर ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. शेराराम की लाश पड़ी थी, और वह नग्न अवस्‍था में था. कूल्हों पर चोटे के न‍िशान थे.  गुप्तांग भी सूजे हुए थे और गूदा पर चोटें थीं. एक हिस्सा शरीर से बाहर आया हुआ था. पुल‍िस ने हत्‍या के एंगल से जांच शुरू कर दी.शेराराम की पत्‍नी, दो लड़के और एक बेटी है.

दोनों ने एक साथ शराब पी 

जांच में सामने आया क‍ि शेराराम का मोन‍िका नाम की दूसरी मह‍िला से प्रेम प्रंसग था. मोनिका जानेवा पश्चिम के मानाराम की पत्नी है. वह रक्षाबंधन पर अपने भाई श्रवणराम के साथ  जानेवा आई थी. वह मौका देखकर अपने प्रेमी शेराराम से म‍िलने ढाणी चली गई. दोनों ने शराब पी. इसके बाद दोनों सो गए. 

भाई के साथ मिलकर हत्या की 

पीछे से मोन‍िका का भाई श्रवणराम पहुंच गया. इसके बाद दोनों ने म‍िलकर शेराराम की हत्‍या कर दी. मृतक के शव से बदबू आने पर गांव वालों ने पुल‍िस को सूचना दी थी.  सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. 

एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था   

नागौर कार्यवाहक एसपी आसाराम चौधरी ने बताया की पिछले एक साल से शेराराम और मोनिका के बीच संबंध थे, जिसके चलते मोनिका का शेराराम मेघवाल के यहां आना जाना था. 28 अगस्‍त की रात्रि को मोनिका और उसके भाई श्रवण राम ने  पूरी वारदात को अंजाम दिया. सुरपालिया पुलिस एवं नागौर पुलिस ने महज 12 घंटे में ही खुलासा कर लिया और दोनों आरोपी मोनिका और श्रवण राम को गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: नगर न‍िकाय चुनाव: कांग्रेस ने बाड़मेर में 40 और भिवाड़ी में 28 प्रत्‍याश‍ियों की सूची जारी की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crime News, Nagour News, Murder Lover, Women Murder, Rajasthan Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com