त्योहारी सीजन पास आते जा रहा है. ऐसे में अगर आप कम बजट में शानदार माइलेज वाली पेट्रोल कार खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन्स हैं. 5 लाख से भी कम में कई फैमली कार आती हैं जो यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देती हैं. पहली बार कार खरीदने वालों के लिए भी ये कारें अच्छी च्वॉइस हैं. आपको 5 लाख के बजट में आने वाली Maruti से लेकर Tata तक की कारों के बारे में बताते हैं.
Maruti Suzuki Alto K10: मिडिल क्लास फैमली की पहली पसंद
भारत के मिडिल-क्लास परिवारों की पहली पसंद रही Alto K10 देश की सबसे बजट-फ्रेंडली और प्रैक्टिकल फैमिली कारों में से एक है. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3,69,900 रुपये से शुरू होकर 5.45 लाख तक जाती है. इसमें ट्रेडिशनल हैचबैक डिजाइन मिलता है, जिसके फ्रंट में स्टाइलिश हेडलैंप्स और हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है. केबिन के भीतर प्रीमियम डुअल-टोन फिनिश, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इसके टॉप वेरिएंट्स में एंड्रॉइड ऑटो व ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.
ये कार 998cc के K10C पेट्रोल इंजन से चलती है. ये 68 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ आती है. इसका पेट्रोल-मैनुअल मॉडल 24.39 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 24.9 किमी/लीटर का बंपर माइलेज देने का दावा करता है. सुरक्षा फीचर्स के तौर पर इसमें 6 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और ईबीडी के साथ एबीएस (ABS with EBD) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
Maruti Suzuki S-Presso: कम बजट में मिनी SUV जैसा
ये उन ग्राहकों के लिए है जो एक दमदार 'माइक्रो-एसयूवी' (Micro-SUV) जैसा फील चाहते हैं लेकिन बजट काफी कम है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 3,49,900 रुपये से शुरू होती है. Maruti Suzuki S-Presso एक बोल्ड और अपफ्रंट मस्कुलर लुक मिलता है. जिसमें ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बड़े स्क्वायर व्हील आर्चेस और स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल दी गई है.
केबिन के भीतर बीच में लगा डिजिटल मीटर और 7-इंच का 'SmartPlay Studio' टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे बेहद मॉडर्न लुक देता है. इसमें भी आल्टो वाला ही 998cc का K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 68.5 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन्स में बिकती है. कंपनी का दावा है कि इसका AMT वेरिएंट 25.30 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है.
सुजुकी के मजबूत 'HEARTECT' प्लेटफॉर्म पर बनी इस कार में सुरक्षा के लिए डुअल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट और एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Renault Kwid: स्टाइलिश और प्रीमियम का क्रॉसओवर
Renault Kwid अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्टाइलिश, स्पोर्टी और प्रीमियम दिखने वाली कार है, जो युवा खरीदारों को काफी पसंद आती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,29,900 रुपये से शुरू होती है. क्विड में एक मिनी-क्रॉसओवर जैसा स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है, जिसमें LED DRLs, छत पर रूफ रेल्स और 184mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसका केबिन काफी स्पेशियस है, जिसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.
ये कार 999cc के तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन पर काम करती है, जो 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ एक विशेष रोटरी डायल से चलने वाला ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स भी मिलता है. ये कार 21.46 से 22.3 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज देने का दावा करती है. सुरक्षा के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और पीछे की तरफ एक पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Tata Tiago: सबसे सुरक्षित और मजबूत
Tata Tiago को इस सेगमेंट की सबसे मजबूत, हैवी और सेफ्टी-फोक्स्ड कारों में गिना जाता है. इसके बेस पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,69,990 रुपये से शुरू होती है. Tata Tiago का लुक काफी स्पोर्टी और शार्प है. इसमें टाटा की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल और मस्कुलर बॉडी लाइन्स दी गई हैं. इसके केबिन की क्वालिटी बहुत प्रीमियम है, जिसमें आरामदायक फैब्रिक सीटें, डुअल-टोन डैशबोर्ड और एक प्रैक्टिकल इंटीरियर मिलता है. ये लंबी यात्राओं में भी थकावट नहीं होने देता है. Tata Tiago का पेट्रोल वेरिएंट लगभग 20 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा करता है.
ये भी पढ़ें- 10.32 लाख में आई नई Mahindra Thar OG, पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक लुक, जानें सभी फीचर्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं