विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में एक एकड़ का ढाई करोड़ रुपये मुआवजा, फिल्म सिटी, बोड़ाकी के भूमि अधिग्रहण में मिलेगा फायदा, 10% आबादी प्लॉट मिलेगा

ग्रेटर नोएडा में किसानों को अब यमुना अथॉरिटी के बराबर भूमि अधिग्रहण का मुआवजा मिलेगा. इससे ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी, बोड़ाकी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब जैसी परियोजनाओं में किसानों को ज्यादा मुआवजा मिल सकेगा.

ग्रेटर नोएडा में एक एकड़ का ढाई करोड़ रुपये मुआवजा, फिल्म सिटी, बोड़ाकी के भूमि अधिग्रहण में मिलेगा फायदा, 10% आबादी प्लॉट मिलेगा
Greater Noida land acquisition
NDTV
ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भूमि मालिकों को बड़ी सौगात देते हुए मुआवजा दर बढ़ाकर 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी है. शासन ने 2290 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी इसमें की है. एक एकड़ के साथ यह कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये होगी. साथ ही जमीन देने वालों को 10 फीसदी का आबादी प्लॉट भी मिलेगा. जमीन की रजिस्ट्री के साथ आबादी भूखंड का पत्र दे दिया जाएगा. अथॉरिटी ने किसानों को जमीन के बदले 6 की जगह 10 प्रतिशत आबादी भूखंड के प्रावधान को दोबारा लागू किया है.

न्यू नोएडा में भी मुआवजा बढ़ा

ग्रेटर नोएडा से सटे क्षेत्र में न्यू नोएडा यानी दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (DNGIR) का विकास बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के 80 गांवों को मिलाकर किया जा रहा है. ये लगभग 209 वर्ग किलोमीटर में फैला नया औद्योगिक शहर होगा. पहले फेज में बुलंदशहर के 24 और गौतमबुद्ध नगर के 13 में पहले भूमि अधिग्रहण 4300 प्रति वर्गमीटर की दर से शुरू किया गया था.  

ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी जैसे कई प्रोजेक्ट 

गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से लिंक करने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की जमीन का भूमि अधिग्रहण होना है. बोड़ाकी मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब भी ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में बन रहा है. इसके टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स हब के लिए दादरी, तिलपता, पाली, पल्ला समेत 7 गांवों की 47 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जा रही है.नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक सेक्टर 4, 5, 8D, और 11 में फिनटेक सिटी, लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब बनाया जा रहा है. फिल्म सिटी प्रोजेक्ट भी कई चरणों में पूरा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें - नोएडा का होगा अपना रेलवे स्टेशन, 267 एकड़ में टर्मिनल, नई दिल्ली-आनंद विहार जैसा शानदार, नमो भारत ट्रेन, मेट्रो-बस से भी कनेक्टिविटी

यमुना अथॉरिटी के बराबर बढ़ा मुआवजा

किसानों की जमीन खरीद के बदले अभी तक 4125 रुपये प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा मिल रहा था. लेकिन यमुना अथॉरिटी में मुआवजा ज्यादा होने का मुद्दा उठाते हुए ग्रेटर नोएडा के किसानों ने विरोध किया और जमीन देने से इनकार कर दिया. ग्रेनो अथॉरिटी ने इसके बाद 2290 रुपये प्रति वर्गमीटर की बढ़ोतरी कर यमुना प्राधिकरण के बराबर मुआवजा कर दिया.साथ ही 6 प्रतिशत आबादी प्लॉट के साथ किसानों को 5725 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा.

आबादी वाले प्लॉट पर बड़ा फैसला

किसानों को अलग सेक्टर विकसित कर आबादी भूखंड दिए जाएंगे. सेक्टरों को आवासीय, औद्योगिक, बिल्डर्स सेक्टर के साथ विकसित किया जाएगा.ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने जमीन खरीदने के लिए मुआवजा दर 2024 में 4125 प्रति वर्ग मीटर रखी थी.उससे पहले ये रेट 3500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था. मामूली बढ़ोतरी का किसान विरोध कर रहे थे. मुआवजा सीधे किसान के खाते में ट्रांसफर होगा. आबादी प्लॉट का न्यूनतम क्षेत्रफल 40 वर्ग मीटर और अधिकतम 2500 वर्ग मीटर होगा. अथॉरिटी ने भूमि अधिग्रहण प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया है. ये प्रकोष्ठ जमीन खरीद की कार्यवाही में किसानों का सहयोग करेगा.

ये भी पढ़ें - नोएडा में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर की मंजूरी, बोड़ाकी, जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली का सफर आसान
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Land Acquisition, Yamuna Authority News, Residential Plots, New Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com