Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan)की कांग्रेस की एक विधायक (Congress MLA)और उसके पति द्वारा कथित तौर पर यहां स्थित एक पुलिस थाने में हंगामा करने की घटना कैमरे में कैद हुई है.दरअसल, विधायक के एक रिश्तेदार पर शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था और उसका वाहन जब्त कर लिया गया था जिसके बाद दंपति ने पुलिस थाने में हंगामा किया. शेरगढ़ से विधायक मीना कंवर (Meena Kanwar)और प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य व उनके पति उम्मेद सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे दोनों पुलिस थाने में फर्श पर बैठ कर पुलिसकर्मियों से बहस कर रहे हैं. सोमवार रात से वायरल हो रहे वीडियो में विधायक और उनके पति को यह कहते सुना जा सकता है कि सभी बच्चे शराब पीते हैं और थोड़ा बहुत पीने से कोई नुकसान नहीं होता.
Rajasthan | I had requested police to release my relative's son & those who were with him but they didn't agree. Police misbehaved with me and my husband. I demand strict action against the concerned police personnel. SP has assured action will be taken: Congress MLA Meena Kanwar pic.twitter.com/32wXfdLWGi
— ANI (@ANI) October 19, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मीना कंवर, रातानाडा पुलिस थाने के कर्मियों से अपने रिश्तेदार और उसके वाहन को छोड़ने की मांग करते हुए कह रही हैं, “सबके बच्चे पीते हैं. क्या हुआ जो थोड़ी बहुत ले ली?” वीडियो में दंपति को पुलिसकर्मियों पर, शराब के नशे में बदसलूकी करने का आरोप लगाते भी सुना जा सकता है. कंवर कह रही हैं कि पुलिस वालों को अपनी कुर्सी से उठकर विधायकों के सामने खड़ा होना चाहिए.वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी, विधायक और उनके पति से कुर्सी पर बैठने का अनुरोध कर रहे हैं, फिर भी वे पुलिस पर दबाव बनाने के लिए फर्श पर बैठे हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बाद में विधायक के दबाव में पुलिस ने कंवर के रिश्तेदार को वाहन समेत जाने की अनुमति दी. अधिकारी ने बताया कि हालांकि पुलिस ने आरोपी पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, इसके बावजूद उसे छोड़ दिया गया.
वीडियो के बारे में पूछे जाने पर डीसीपी (पूर्व) भुवन भूषण यादव ने कहा कि मामले की जांच एसीपी (पूर्व) को सौंप दी गई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा. मीना कंवर का दावा है कि पुलिस ने परिचय देने के बाद भी उनके रिश्तेदार के साथ बदसलूकी की. उन्होंने आरोप लगाया ‘‘वह (रिश्तेदार) शराब के नशे में नहीं पाए गए. उनकी सूचना पर हम पुलिस थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने हमारे साथ खराब व्यवहार किया.''
- - ये भी पढ़ें - -
* "हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और आप क्या T20 खेलेंगे?", असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम पर साधा निशाना
* कर्नाटक कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट हटाया, इसे नौसिखिये का काम बताया
* "उत्तराखंड में भारी बारिश : नैनीताल बेहाल, हल्द्वानी का गोला पुल टूटा, PM मोदी ने की CM से बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं