विज्ञापन

कहीं बबली बन गई बादाम बाई, तो कोई बिल्ला लगा बना फर्जी पोलिंग ऑफिसर - वोटिंग में मचा हड़कंप

राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण में वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों की छिटपुट घटनाएं हुईं.

कहीं बबली बन गई बादाम बाई, तो कोई बिल्ला लगा बना फर्जी पोलिंग ऑफिसर - वोटिंग में मचा हड़कंप
झालावाड़ के एक मतदान केंद्र पर एक महिला पर फर्जी वोटिंग की कोशिश का आरोप लगा
NDTV

राजस्थान में 309 नगर निकायों के चुनाव के पहले चरण में मतदान के दौरान गड़बड़ियों और हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी सामने आई हैं.  राजस्थान में आज 39 ज‍िलों के कुल 162 नगरीय निकायों के लिए मतदान हो रहा है. मतदान के दौरान अलवर और नागौर में हिंसा की घटनाएं हुईं. अलवर के वार्ड-43 के सूर्य नगर इलाके में मारपीट का मामला सामने आया. नागौर के दो वार्डों, वार्ड-51 और 48 में फर्जी वोट‍िंग की अफवाह उठी जिससे भड़के लोगों ने पथराव कर दिया और अफरा-तफरी मच गई. वहीं बांसवाड़ा में एक संदिग्ध व्यक्ति को मतदान केंद्र के अंदर से पकड़ा गया. इसी तरह झालावाड़ में एक महिला पर फोटो बदलकर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगा है.

बांसवाड़ा नगर परिषद के एक वार्ड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

बांसवाड़ा नगर परिषद के एक वार्ड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
Photo Credit: NDTV

चुनाव कर्मचारी का बिल्ला लगा घूम रहा था व्यक्ति

बांसवाड़ा में नगर परिषद चुनाव के दौरान राजतालाब थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 40 पर निर्वाचन कार्मिक बनकर घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने डिटेन किया. पुलिस के अनुसार मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति के निर्वाचन कार्मिक का बिल्ला लगाकर घूमने की सूचना मिली थी. सूचना पर राजतालाब थाना पुलिस से एएसआई विशाल सिंह मौके पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन किया. 

पुलिस ने संदिग्ध की पहचान हासिम खान पिता शरीफ खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी सरगड़ावाड़ा, थाना राजतालाब के रूप में की है. पूछताछ में हासिम खान ने पुलिस को बताया कि उसे यह बिल्ला किसी व्यक्ति ने बूथ के अंदर बैठे एजेंटों को नाश्ते की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दिया था. पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.

बांसवाड़ा में एक महिला पूर दूसरे का वोट देने का आरोप लगा है

बांसवाड़ा में एक महिला पूर दूसरे का वोट देने का आरोप लगा है
Photo Credit: NDTV

आधार कार्ड में फोटो बदल डाला

झालावाड़ के निकाय चुनाव के दौरान ‎वार्ड नंबर 4 में मतदान के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला पर फर्जी वोट डालने की कोशिश का आरोप लगा. महिला को कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति के नाम से वोट डालने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया. महिला की पहचान बबली के रूप में बताई जा रही है, जो बादाम बाई के नाम से मतदान करने पहुंची थी.

‎आरोप है कि महिला ने पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे आधार कार्ड में फोटो बदलकर दूसरे व्यक्ति के नाम से मतदान करने की कोशिश की. ‎मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और मतदानकर्मियों को संदेह होने पर महिला को रोक लिया गया. ‎इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई. ‎फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-: जब भरतपुर में सीएम के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्‍याशी, तो भजनलाल के प‍िता ने द‍िया सीधा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Nikay Chunav 2026, Rajasthan Local Body Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com