विज्ञापन

न‍िकाय चुनाव: नागौर के खत्रीपुर में पथराव, पुल‍िस ने खदेड़ा; फर्जी मतदान के आरोप पर तनाव

पुल‍िस पहुंची तो पथराव करने वाले उपद्रवी भाग न‍िकले. फर्जी मतदान के अफवाह पर लोग भड़क गए थे. 

न‍िकाय चुनाव: नागौर के खत्रीपुर में पथराव, पुल‍िस ने खदेड़ा; फर्जी मतदान के आरोप पर तनाव
नागौर में फर्जी वोटिंग की अफवाह पर पथराव.
NDTV Reporter

नागौर के वार्ड-51 और 48  में फर्जी वोट‍िंग के अफवाह पर भड़के लोगों पर पथराव कर द‍िया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुल‍िस फोर्स पहुंची तो आरोपी भाग न‍िकले. पु‍ल‍िस ने लाठी पटककर लोगों को भगाया. पथराव में कुछ लोगों घायल भी हो गए. पुलिस की मौजूदगी में मतदान चल रहा है. पुलिस ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

फर्जी वोटिंंग की अफवाह  

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या-5 में वार्ड-51 और 48, 49 की वोट‍िंग चल रही है. वार्ड 48 में फर्जी वोट‍िंग की अफवाह उड़ी तो भारी संख्‍या में लोग पहुंच गए. लोगों ने पथराव शुरू कर द‍िया. CO जतिन जैन के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता पहुंची. पुलिस ने स्थिति संभाली और भीड़ को हटाया. पुलिस निगरानी में मतदान प्रक्रिया चल रहा है. 

पुलिस ने दो लोगों को किया डिटेन 

नागौर पुलिस ने दो लोगों को डिटेन किया है. नागौर सीओ जतिन जैन ने कहा कि अब हालात काबू में है.  शांतिपूर्ण रूप से मतदान चल रहा है. पत्थराव करने वाले उपद्रवी लोगों की पुलिस जांच कर रही है. चुनाव खत्म होने के बाद सभी को डिटेन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.  

यह भी पढ़ें: जब भरतपुर में सीएम के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्‍याशी, तो भजनलाल के प‍िता ने द‍िया सीधा जवाब 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nikay Chunav News, Nikay Chunav Voting, Police Action, Nagaur News, Fake Voting Allegation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com