केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 7 नए हाई डेंसिटी रेल नेटवर्क(HDN) कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इसकी घोषणा की. इन कॉरिडोर के विकसित होने के बाद देश के प्रमुख महानगरों के बीच रेल कनेक्टिविटी और माल परिवहन दोनों में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.