विज्ञापन

Watch video: निकाय चुनाव में 102 साल की महिला वोटर, 50वीं बार किया मतदान

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 39 जिलों की 162 सीटों पर वोटिंग में मतदाता उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं.

Watch video: निकाय चुनाव में 102 साल की महिला वोटर, 50वीं बार किया मतदान
102 साल की महिला वोटर ने रींगस नगरपालिका के चुनाव में मत डाला
NDTV

राजस्थान में 309 नगर निकायों के चुनाव के पहले चरण में आज प्रदेश के कई हिस्सों में मतदान हो रहा है. आज 39 ज‍िलों के कुल 162 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से ही मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इनमें कई जगहों पर बुजुर्ग मतदाता भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट डाला. इनमें कुछ मतदाताओं की उम्र 100 साल से भी अधिक थी. सीकर जिले के रींगस में ऐसी ही एक बुजुर्ग महिला ने मत डाला जिनकी उम्र 102 साल है.

रींगस में आज नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 35 बूथों पर मतदान हो रहा है. इनमें से 7 वार्ड संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है. आज सुबह से ही महिलाएं और युवा मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लाइनों में खड़े हैं और अपने मतदान करने की बारी की प्रतीक्षा करते दिखाई दिए. नगरपालिका के वार्ड नंबर 32 के एक बूथ पर 102 साल की वृद्ध महिला मतदान करने आई.

व्हीलचेयर पर पहुंचीं मतदान केंद्र

महिला को उसके परिजन व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र तक लाए. मतदान के बाद उन्होंने अपनी ऊंगली पर लगाए गए निशान को दिखाया और कहा कि वो अपना मत दे आई हैं. उनके साथ आए परिजन ने बताया कि उनकी उम्र 102 साल है और वह लगभग 50 बार वोट डाल चुकी हैं.

सीकर जिले में 35 वार्डों के लिए 125 प्रत्याशी मैदान में हैं. कुल 20346 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे. मतदान सुचारू रूप से चल रहा है. हालांकि, आज सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो वार्ड नंबर 32 में कुछ समय के लिए ईवीएम मशीन खराब हुई. सूचना मिलते ही सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेश ओला मौके पर पहुंचे और ईवीएम को ठीक करवा कर मतदान शुरू करवाया.

ये भी पढ़ें-: जब भरतपुर में सीएम के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्‍याशी, तो भजनलाल के प‍िता ने द‍िया सीधा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Nikay Chunav 2026, Sikar News, Ringus News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com