दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद बड़ा हादसा हो गया. मामले में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और 6 घायल बताए जा रहे हैं. करीब 50 साल पुरानी इस इमारत में 'पेइंग गेस्ट' के तौर पर करीब 75 छात्र रहते थे. हादसे के बाद मामले में कार्रवाई की जा रही है. पीजी के मालिक के बेटे को गिरफ्तार किया जा चुका है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
ईरान ने पकड़ी अमेरिका की सबसे एडवांस पनडुब्बी? IRGC का बड़ा दावा, फिर ट्रंप की सेना ने दिया जवाबवहीं US सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा अमेरिका के एक युद्धपोत पर हमले के बाद, अमेरिकी सेना ने ईरान के कच्चे तेल के पांच टैंकरों को नष्ट कर दिया है.
ईरानी सेना IRGC की नौसेना ने अमेरिकी पनडुब्बी को पकड़ने का दावा किया. IRGC ने बताया कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश क्षेत्र में की गई.
पूर्व राज्यसभा सांसद और कारोबारी विजय माल्या ने खुद को भगोड़ा कहे जाने पर बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "जो कहते हैं कि मैं भारत आने से इनकार करने वाला भगोड़ा हूं, वे कृपया यह जान लें कि मैं सन 1992 से ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं."
LIVE UPDATES:
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में ठेकेदार और PG संचालक समेत तीन आरोपी पुलिस कस्टडी में
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने मजदूर ठेकेदार सानोज कुमार को यूपी के कासगंज से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने बताया कि बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के बराबर करने के लिए तीन ट्रक मलबा डाला गया था. हादसे वाले दिन दुकान के लिए जगह बनाने के मकसद से एक दीवार भी हटा दी गई थी. पुलिस के अनुसार, मलबे के अतिरिक्त भार और दीवार हटने से इमारत कमजोर होकर ढह गई. PG संचालक शुधांशु लवनीश समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
BRICS के लिए दिल्ली में तीन परतों में सुरक्षा व्यवस्था
BRICS सम्मेलन की सुरक्षा के लिए भारत मंडपम के आसपास करीब पांच किलोमीटर के दायरे में तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. बाहरी घेरे में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे. भारत मंडपम के अंदर और बाहरी इलाके में NSG कमांडो तथा पैरामिलिट्री फोर्स सुरक्षा संभालेंगे. सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे में दिल्ली पुलिस, IB, SPG और NSG की विशेष टीमें लगातार निगरानी रखेंगी. इस पूरे आयोजन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस, NSG, पैरामिलिट्री और अन्य एजेंसियों के लगभग 7 हजार जवानों को तैनात किया गया है.
LIVE: निकेतन हादसे के बाद बगल वाली बिल्डिंग पर कार्रवाई
सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए हादसे के बाद बगल की बिल्डिंग को गिराने का काम फिर से शुरू हो गया है. हॉस्टल की इमारत गिरने के बाद इसे 'खतरनाक' घोषित किया गया था.
#WATCH | Delhi | The demolition of the building adjoining the one that collapsed in Satya Niketan on 6th September resumes. It was declared 'dangerous' after the hostel building collapse. pic.twitter.com/giV4ovQvwT
— ANI (@ANI) September 9, 2026
LIVE: दिल्ली के PG इमारतों में लागू हों नए नियम, छात्रों के साथ सरकार की मीटिंग
सत्य निकेतन हादसे बाद सरकार अब PG के नए नियम तैयार कर रही है. मंगलवार को छात्रों के साथ दिल्ली सरकार की बैठक हुई. छात्रों की तरफ से पीजी किराया और सुरक्षा समेत कई सुझाव दिए गए. सभी पीजी संचालकों को लाइसेंस लेना होगा. तीन महीने के अंदर पीजी को लाइसेंस लेना पड़ेगा.
वहीं, सिक्योरिटी डिपोजिट तीन महीने के किराए से ज्यादा नहीं हो सकता है. हर क्षेत्र के पीजी का किराया तय होगा, उससे ज्यादा नहीं लिया जा सकेगा. दर्जन भर से ज्यादा छात्रों के होने पर रात को गार्ड रखना अनिवार्य होगा.
Delhi Building Collapse: मकान मालिक का बेटे को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
सत्य निकेतन मामले में गिरफ्तार मकान मालिक के बेटे महेश को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट ने सोमवार को उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महेश ने बताया कि वह अपने माता-पिता की ओर से इमारत के रखरखाव का काम देखता था. उन्होंने अगस्त 2025 में यह इमारत PG ऑपरेटर 'हॉस्टल डेज' को लीज पर दी थी.
Delhi Building Collapse: PG के मनमाने किराए पर लगेगा ब्रेक! कमरा मालिकों को लेना होगा लाइसेंस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पीजी की बिल्डिंग ढहने से शहर में छात्रों के रहने की जगह पर नई चर्चा शुरू हो गई है. प्राइवेट PG पर निर्भर हजारों छात्रों के लिए, इस हादसे ने सुरक्षा, किराए, बुनियादी सुविधाओं और जवाबदेही से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दिल्ली सरकार ने अब राजधानी में PG अकोमोडेशन को रेगुलेट करने के लिए एक ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार की है. इस प्रस्तावित पॉलिसी में रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा के मानक, किराया, सिक्योरिटी डिपॉजिट, बेदखली और छात्रों की शिकायतों जैसे मुद्दे शामिल होंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.