भरतपुर के वार्ड-41 से कांग्रेस प्रत्याशी और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रही थीं. इसी दौरान वह प्रचार करते हुए सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर पहुंच गईं, क्योंकि मुख्यमंत्री का निजी मकान भी इसी वार्ड की सीमा में आता है.
बबीता शर्मा ने घर पर मौजूद मुख्यमंत्री के पिता किशन स्वरूप शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की, और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की. जवाब में किशन स्वरूप शर्मा ने हंसते हुए कहा, "मैं तो भाजपा का हूं."
6 सितंबर के भी गई थीं कांग्रेस नेत्री
बबीता शर्मा ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास नहीं था. इससे पहले 6 सितंबर को भी वह सीएम आवास पर प्रचार करने गई थीं, लेकिन घर पर कोई मौजूद नहीं था. मंगलवार को दोबारा पहुंचने पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मिलने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें अंदर बुलाया गया.
सीएम के पिता ने दिया आशीर्वाद
कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि लोकतंत्र में हर मतदाता के दरवाजे पर जाना और वोट मांगना उनका अधिकार है, फिर चाहे वह घर मुख्यमंत्री का ही क्यों न हो. हालांकि इस बार उन्हें वहां से जीत का आशीर्वाद नहीं मिला.
योगेश्वरी मुद्गल बीजेपी की उम्मीवार
मुख्यमंत्री का घर होने से पहले से ही यह वार्ड वीआईपी और हॉट सीट माना जा रहा है. यहां कांग्रेस से बबीता शर्मा और भाजपा से दीपक मुद्गल की पत्नी योगेश्वरी मुद्गल आमने-सामने हैं. दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: टीकाराम जूली ने डाला वोट, बुजुर्ग दादी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं