भरतपुर शहर में एक नाबालिग लड़की के पेड़ पर चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई. करीब 30 मिनट तक अधिकारी और बाल कल्याण समिति के लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो नहीं मानी. आखिरकार मौके पर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने पेड़ के चारों तरफ फोम के गद्दे बिछाकर कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा.
बहुत देर तक मनाते रहे
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजा राम भुतौली के मुताबिक नाबालिग लड़की पेड़ पर चढ़ गई थी. समिति के पदाधिकारियों ने उससे काफी देर तक बात की, लेकिन उसकी कोई डिमांड नहीं थी. लड़की नीचे उतरने को तैयार ही नहीं थी.
चादर लेकर खड़े थे पुलिसकर्मी
सूचना पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. किसी हादसे से बचने के लिए पुलिस ने पेड़ के नीचे फोम के गद्दे बिछवाए और पुलिसकर्मी हाथ में चादर लेकर खड़े हो गए. सिविल डिफेंस को भी बुलाया गया, लेकिन सिविल डिफेंस के आने से पहले ही पुलिस ने लड़की को नीचे उतार लिया.
काउंसलिंंग के लिए भेजा
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि लड़की दिमागी रूप से बीमार लग रही थी और उसे दौरे भी आते हैं. उसने पेड़ पर चढ़ने का कारण नहीं बताया. लड़की पिछले 15 दिन से नारी निकेतन में रह रही है. फिलहाल उसे वापस नारी निकेतन भेज दिया गया है और उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी.
यह भी पढ़ें: 8 साल में पैर गंवाया, 19 की उम्र में अर्जुन अवॉर्ड से होंगे सम्मानित; पैरा शूटर रुद्रांश ने रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं