विज्ञापन

घूस के पैसे नहीं होने पर लेखपाल बोला- बेटी भेज दो, मां ने लगाए गंभीर आरोप 

लड़की की मां ने आरोप लगाया क‍ि घर ग‍िरने की र‍िपोर्ट लगाने के ल‍िए लेखपाल ने घूस मांगी थी. घूस की रकम नहीं होने की बात कहने पर लेखपाल ने अनुच‍ित मांग कर डाली.  

घूस के पैसे नहीं होने पर लेखपाल बोला- बेटी भेज दो, मां ने लगाए गंभीर आरोप 
बारिश की वजह से घर गिर गया था.
NDTV Reporter

उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली में क्षेत्रीय लेखपाल पर रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. रिश्वत देने पर असमर्थता जताने पर महिला से उसकी बेटी को उसके पास भेजने के लिए कहने का भी आरोप है. पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की है. शिकायत लालगंज सीओ सुजीत राय को जांच सौंपी गई है.

बारिश में गिर गया था मकान 

लालगंज के एक गांव में भारी बार‍िश की वजह से मकान ग‍िर गया था. घर गिरी की जांच पड़ताल करने लेखपाल घर आए थे, और परिजनों ने बताया कि लेखपाल ने जांच के नाम पर खर्चा पानी (घूस) मांगा. जब लेखपाल को यह बताया गया कि खर्चा पानी देने के पैसे नहीं हैं, तो उन्होंने उसकी मां से कहा कि यह जो लड़की खड़ी है इसी को भेज दो.

लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप 

मह‍िला ने आरोप लगाया क‍ि जब लेखपाल की बात नहीं मानी तो उन्होंने गलत रिपोर्ट लगा दी. उन्होंने कहा कि तुम्हारा मकान नहीं गिरा है बल्कि तुम्हारे चाचा का घर गिर गया. इसकी शिकायत करने जब लड़की तहसील दिवस पर एसडीएम के पास गई तो उसका कहना है कि एसडीएम साहब लगातार हंस रहे थे. उसकी बात पर विश्वास नहीं कर रहे थे. उसने कहा कि बहुत भ्रष्टाचार है, अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी. 

SDM ने आरोप को किया खारिज 

एसडीएम लालगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप के जवाब में एक जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है. वह अपने पति के साथ रह रही है, और घर गिरी की राशि को वह खुद लेना चाहती है.  सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि जांच की गई है और लड़की के आरोप गलत हैं. लड़की को भेज देने और रिश्वत मांगने के आरोप सही नहीं पाए गए. 

यह भी पढ़ें: न‍िकाय चुनाव: क‍िशनगढ़ में मारपीट, डूंगरपुर में बदला EVM; एक घंटे प्रभाव‍ित रही वोट‍िंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Praadesh, Raibareilly, Bribe, Lekhpal, Lalganj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com