विज्ञापन

चूड़ियों का बदला ट्रेंड... कांच नहीं अब धागों वाली बैंगल्स पर फिदा हैं महिलाएं, देखें खूबसूरत डिजाइन

Thread Bangles Design:धागों वाली चूड़ियां इन दिनों महिलाओं के बीच तेजी से ट्रेंड कर रही हैं. शीशे, कौड़ियों, घुंघरू, मोती और फ्लोरल डिजाइन वाले सेट त्योहारों में खूब पसंद किए जा रहे हैं.

चूड़ियों का बदला ट्रेंड... कांच नहीं अब धागों वाली बैंगल्स पर फिदा हैं महिलाएं, देखें खूबसूरत डिजाइन
आउटफिट से मैचिंग वाली चूड़ियां
ndtv

चूड़ियां पहनने का शौक लगभग हर महिला को होता है. तीज-त्योहार हो या कोई खास फंक्शन, आउटफिट से मैचिंग चूड़ियां पूरे लुक को खास बना देती हैं. कांच की चूड़ियों के नए डिजाइन तो हमेशा ट्रेंड में रहते ही हैं, लेकिन अब धागों वाली चूड़ियां यानी थ्रेड बैंगल्स भी खूब पसंद की जा रही हैं. खास बात यह है कि इन्हें साड़ी या सूट के रंग और वर्क के हिसाब से कस्टमाइज भी कराया जा सकता है.

शीशे और कौड़ियों वाली चूड़ियां

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार, अगर आपको पेस्टल या सॉफ्ट कलर पसंद हैं तो इस तरह के थ्रेड बैंगल्स काफी सुंदर लगेंगे. रंग-बिरंगे धागों के साथ शीशे, गोटा और कौड़ियों का इस्तेमाल इन्हें अलग लुक देता है. इन्हें एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी किया जा सकता है.

ये भी देखें- एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्‍च में आया नजर

फ्लोरल डिजाइन भी है खास

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: इंस्टाग्राम @r_k_craft)

इसके अलावा, थ्रेड बैंगल्स में फ्लोरल डिजाइन भी काफी खूबसूरत नजर आता है. अलग-अलग रंगों के धागों से बनी बेल और फूलों की डिजाइन कलाई को आकर्षक लुक देती है. त्योहार या शादी के फंक्शन के लिए यह डिजाइन बढ़िया ऑप्शन हो सकताा है.

यह भी पढ़ें: स्‍व‍िच बोर्ड काले पड़ गए हैं, तो ये 2 चीजें म‍िलाकर तैयार करें ल‍िक्‍व‍िड, 5 म‍िनट में चमक जाएंगे सारे

घुंघरू वाली बैंगल्स का क्रेज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: इंस्टाग्राम @r_k_craft)

घुंघरू वाली चूड़ियां पहले से पसंद की जाती रही हैं, लेकिन अब यही स्टाइल थ्रेड बैंगल्स में भी देखने को मिल रहा है. रंगीन धागों के साथ छोटे घुंघरू और शीशे लगे डिजाइन चूड़ियों को ट्रेडिशनल के सााथ थोड़ा मॉडर्न टच देते हैं.

साड़ी से मैचिंग बनवाएं सेट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: इंस्टाग्राम @r_k_craft)

बता दें कि अगर आपको अपनी साड़ी के साथ बिल्कुल मैचिंग चूड़ियां चाहिए तो थ्रेड बैंगल्स आपके लिए परफेक्ट हैं. साड़ी के रंग, बॉर्डर और वर्क से मैच करके इनका पूरा सेट कस्टमाइज करायाा जा सकता है.

मोती और सितारों वाला लुक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: इंस्टाग्राम @r_k_craft)

साथ ही, हल्का ब्लिंग पसंद है तो मोती और सुनहरे सितारों से सजा थ्रेड बैंगल सेट ट्राई करें. यह डिजाइन सिंपल आउटफिट में भी फेस्टिव टच जोड़ सकता है और कलाई की खूबसूरती को बढ़ा सकताा है.

यह भी पढ़ें: BRICS देशों का अपना ब्यूटी कॉन्टेस्ट, जानें इसकी दिलचस्प कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangles, Bangles For Girls, Bangles For Kurti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com