विज्ञापन

कोटा में 5 साल की मासूम बच्ची पर कुत्ते का हमला, सिर-पीठ, हाथ में बुरी तरह नोंचा

आवारा कुत्ते ने 5 साल की बच्ची नमरा पर हमला कर उसे सड़क पर घसीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाके में लगातार बढ़ रहे कुत्तों के आतंक से लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है.

कोटा में 5 साल की मासूम बच्ची पर कुत्ते का हमला, सिर-पीठ, हाथ में बुरी तरह नोंचा
कोटा में 5 साल की मासूम बच्ची पर कुत्ते पर हमला
NDTV

राजस्थान के कोटा में एक आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची को कुत्ते ने कॉलोनी की सड़क पर गिराकर घसीटा और बुरी तरह से नोंच डाला. पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बच्ची की चीख सुनकर एक महिला और अन्य लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद कुत्ते को वहां से भगाकर बच्ची की किसी तरह बचाया. बताया जा रहा है कि कुत्ते के हमले में बच्ची के सिर, कलाई और पीठ पर गहरे घाव हो गए हैं.

लोगों ने बचाई बच्ची की जान

बच्ची पर कुत्ते के हमले की यह घटना छावनी इलाके में स्वामी विवेकानंद स्कूल के पीछे बंगाली कॉलोनी की है. एक आवारा कुत्ते के हमले में 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मासूम बच्ची नमरा पर कुत्ता हमला करता दिखाई दे रहा है. बच्ची की चीख सुनकर महिला और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर बच्ची की जान बचाई. 

सिर, पीठ और हाथ में गंभीर घाव

इस दौरान कुत्ते ने बच्ची के सिर, कलाई और पीठ पर बुरी तरह से नोंच डाला, जिससे उसके शरीर पर गंभीर हो गए. इसी इलाके में इससे पहले सफाईकर्मी खेमराज पर भी आवारा कुत्ते ने हमला किया था. कुत्ते ने खेमराज के पैर को बुरी तरह नोंच दिया था. लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है और आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है. 

dog attack girl

Photo Credit: NDTV

वहीं, कोटा नगर निगम (KMC) के अधिकारियों ने बताया कि वे शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं, जिसमें विशेष रूप से आवारा कुत्तों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण भी शामिल है. यह राज्य में अपनी तरह का पहला केंद्र होगा.

आयुक्त मेहरा ने कहा कि सड़कों से पकड़े गए आक्रामक कुत्तों के लिए कोई स्थायी आश्रय उपलब्ध नहीं है. हालांकि, आक्रामक कुत्तों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बांदा धर्मपुरा क्षेत्र में 600-700 कुत्तों की क्षमता वाले एक आश्रय स्थल का निर्माण किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं-

जयपुर के बाद जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, आशुतोष रांका के इवेंट में चले लात-घूंसे

जयपुर सेंट्रल जेल परिसर में खुलेआम तंबाकू-सिगरेट की बिक्री, निजी कैंटीन पर IG समेत कई अधिकारी तलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kota News, Dog Attack, Kota Dog Attack, Rajasthan News, Stray Dog Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com