विज्ञापन

कल का मौसम: 'अकवान' तूफान का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड

चक्रवाती तूफान 'अकवान' के कारण मौसम एक बार फिर पलट गया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

कल का मौसम: 'अकवान' तूफान का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड
21 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानें
IANS
नई दिल्ली:

मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और इसका कारण है- 'साइक्लोन अकवान'. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'अकवान' शुक्रवार को गोपालपुर के पास आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों से होकर गुजरा. तट से टकराने से पहले यह भीषण तूफान कमजोर होकर एक सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया.

मौसम विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि चक्रवाती तूफान 'अकवान' सुबह 7:30 से 8:30 बजे के बीच 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति के साथ गोपालपुर के पास तटों को पार कर गया.

चक्रवाती तूफान के कारण मौसम एक बार फिर बदल गया है. इसकी वजह से देशभर के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं.

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 23 नवंबर और 26 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और रायलसीमा, कर्नाटक में 23 से 26 नवंबर और तेलंगाना में 20 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

22 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश होने के आार हैं. 21 तारीख को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बंगाल, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के भी कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ-कुछ जगहों पर 24 नवंबर तक बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें | तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अकवान', 110KM/H की रफ्तार से टकराएगा, ओडिशा-आंध्र से लेकर बिहार-बंगाल तक अलर्ट

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, कोहरे का भी अलर्ट

अब ठंड भी बढ़ने लगेगी. मौसम विभाग ने बताया कि 21 तारीख को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा रहने की संभावना है.

दिल्ली में भी तापमान में गिरावट आएगी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है.

इसके अलावा, मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 22-23 नवंबर के दौरान उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, 20 से 22 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी घना कोहरा रह सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Weather, IMD Forecast, Akvan, IMD Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com