विज्ञापन

जयपुर के बाद जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, आशुतोष रांका के इवेंट में चले लात-घूंसे

जोधपुर में CJP के 'शिक्षा बचाओ' कार्यक्रम में ABVP और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. जिसके बाद पुलिस ने करीब 1 दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.

जयपुर के बाद जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, आशुतोष रांका के इवेंट में चले लात-घूंसे
जयपुर के बाद जोधपुर में CJP के आशुतोष रांका के कार्यक्रम में बवाल
NDTV

जयपुर में रामपुरा गांव के स्कूल को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और बवाल का मुद्दा अभी ठंडा नहीं हुआ था. इससे पहले जोधपुर में सीजेपी के एक कार्यक्रम में बवाल हो गया है. कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी (ABVP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं की CJP के नेताओं के साथ मारपीट हो गई. घटना के बाद पुलिस ने एबीवीपी और भाजयुमो के करीब 10-11 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. 

कार्यक्रम में शामिल हुए थे आशुतोष रांका

दरअसल, जोधपुर में रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ' कार्यक्रम आयोजित किया था. कार्यक्रम में सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी और भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ता दीवार फांदकर गांधी शांति प्रतिष्ठान परिसर में प्रवेश कर गए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

पुलिस ने 10-11 लोगों को हिरासत में लिया

इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचे, जहां CJP कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई. घटना के बाद पुलिस ने एबीवीपी जोधपुर विभाग संयोजक ललित दाधीच और भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बंता सहित करीब 10-11 लोगों को डिटेन किया. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. 

दीवार फांदकर घुसे ABVP-BJYM के लोग

डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि गांधी शांति प्रतिष्ठान में सीजेपी का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कुछ लोग दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश कर गए. कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था.

उन्होंने बताया कि परिसर काफी बड़ा है और दीवार की ऊंचाई करीब चार फीट होने के कारण कुछ लोग दीवार फांदकर अंदर आ गए. वहीं, शास्त्री सर्किल गार्डन में आशुतोष रांका के छात्रों से संवाद और इसके बाद मीडिया से बातचीत के कार्यक्रम को पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच आशुतोष रांका को गांधी शांति प्रतिष्ठान से रवाना किया गया.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान सरकार ने मानी CJP की मांग, पर आशुतोष रांका ने खड़ी कर दी नई चुनौती

तबेले में चल रहे जयपुर के जिस स्कूल को लेकर हुआ बवाल, अब उसे दूसरी जगह किया शिफ्ट

CJP के आशुतोष रांका के स्कूल विजिट, बवाल पर पुलिस का एक्शन; FIR में किस-किसका नाम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jodhpur, Jodhpur News, Ashutosh Ranka, Ashutosh Ranka CJP, Ashutosh Ranka News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com