विज्ञापन

सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे किरोड़ी लाल? पेपर लीक पर दिया अल्टीमेटम

राजस्थान बीज निगम में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से प्रतिक्रिया दी है. कृषि मंत्री ने कहा कि अगर कोई साबित कर दो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा.

सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे किरोड़ी लाल? पेपर लीक पर दिया अल्टीमेटम
पेपर लीक पर किरोड़ी बोले- जल्द बड़ा कदम उठाएंगे

राजस्थान में बीज निगम रिश्वतकांड में विपक्ष के आरोपों से घिरे किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान दिया है. भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी ने पेपर लीक को लेकर कहा कि पेपर लीक के बड़े मगरमच्छ अभी बचे हुए हैं. अगर सरकार ने उनके खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई नहीं की तो मैं बड़ा कदम उठाऊंगा. इसके अलावा बीज निगम रिश्वकांड में कांग्रेस के आरोपों पर किरोड़ी लाल ने कहा कि यदि कोई यह साबित कर दे कि किरोड़ी लाल मीणा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, तो वह उसी दिन अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे.

विपक्ष पर किरोड़ी लाल का हमला

दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा रविवार को अलवर के दौरे पर थे. डॉ. किरोड़ी केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने नवीन सूचना केंद्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया. साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जनता के सामने रखा.

डॉ. मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, किसानों के कल्याण, गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिला है. उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.

भ्रष्टाचार के आरोप पर किरोड़ी बोले- साबित कर दो इस्तीफा दे देंगे

बीज निगम में रिश्वकांड को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कृषि मंत्री ने कहा कि यदि कोई यह साबित कर दे कि किरोड़ी लाल मीणा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, तो वह उसी दिन अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति पारदर्शिता और जनहित के सिद्धांतों पर आधारित है. भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा. उन्होंने दो टूक कहा कि जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी, वहां कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है. प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. 

यह भी पढे़ं-

बुलडोजर एक्शन के बीच इंची टेप लेकर सड़क पर उतरे अशोक चांदना, बोले- गरीबों के साथ अन्याय नहीं होगा

पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए राहुल गांधी ने राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए कोटा को क्यों चुना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Kirodi Lal Meena, Kirodi Lal, Kirodi Lal Alwar Visit, Rajasthan Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com