विज्ञापन

मुरैना ट्रेन हादसा: VIDEO में देखें कैसे उदयपुर इंटरसिटी के यात्रियों को रौंदते निकली पातालकोट एक्सप्रेस!

मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई. खजुराहो से उदयपुर जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे घबराकर यात्री चेन पुलिंग करके नीचे कूद गए और पास की पटरी पर जमा हो गए. इसी दौरान, दूसरे ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस यात्रियों को कुचलते हुए निकल गई. इस हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की जान चली गई. घटना का एक दर्दनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुरैना ट्रेन हादसा: VIDEO में देखें कैसे उदयपुर इंटरसिटी के यात्रियों को रौंदते निकली पातालकोट एक्सप्रेस!

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार (14 जून) को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन पटरियों पर खड़े यात्रियों को कुचलते हुए गुजरती नजर आ रही है.

वीडियो और घटनाक्रम से साफ है कि एक ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद चेन पुलिंग की गई थी, जिसके कारण ट्रेन रुक गई. इसके बाद घबराए यात्री नीचे उतरकर पास के ही दूसरे ट्रैक पर एकत्र हो गए थे. इसी दौरान उस ट्रैक पर दूसरी ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए और ट्रेन लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. 

मध्‍य प्रदेश में ट्रेन हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:15 बजे मध्य प्रदेश के खजुराहो से राजस्थान के उदयपुर जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-19665) में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई. जब यह ट्रेन मुरैना के हेतमपुर स्टेशन से गुजरी, तो आग की अफवाह से डरे हुए पैसेंजर्स चलती ट्रेन से नीचे कूदने लगे और ट्रैक पर आ गए. इसी दौरान, बगल वाले मेन ट्रैक पर सामने से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या: 20424) की चपेट में कई यात्री आ गए. इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं.

पुलिस और प्रशासन का बयान

मुरैना जिले के सराय छोला थाना प्रभारी केके सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि "घटना की सूचना मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था. अब तक तीन महिलाओं और एक बच्चे के शव बरामद किए जा चुके हैं. शाम 4.15 बजे मुरैना से धौलपुर की तरफ जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में हेतमपुर स्टेशन के पास आग लगने की अफवाह फैली थी, जिसके बाद चलती ट्रेन से यात्री कूद गए और दूसरे ट्रैक पर पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए."

हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के नाम

  1. आफरीन (उम्र: 35 वर्ष)
  2. अशद (उम्र: 4 वर्ष)
  3. शकुंतला (उम्र: 60 वर्ष)
  4. वीरमा देवी (उम्र: 58 वर्ष)

यह भी पढ़ें- Morena Train Accident: आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूदे पैसेंजर, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morena Train Accident, Madhya Pradesh, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com