विज्ञापन

महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पंढरपुर में एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जब एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई. बताया जा रहा है कि सभी लोग मंदिर दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे. टंडलवाड़ी गांव के पास हुआ यह हादसा पूरे इलाके में शोक का कारण बन गया है.

महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 9 लोगों की मौत
मंदिर में दर्शन करने आए इन्हीं लोगों की वैन हादसे का शिकार हुई।

महाराष्ट्र के पंढरपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. म्हास्वड-पंढरपुर मार्ग पर टंडलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन अचानक कुएं में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

बताया जा रहा है कि सभी मृतक पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले थे और म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे. दर्शन के बाद जब सभी श्रद्धालु अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी पिकअप गाड़ी टंडलवाड़ी गांव के पास हादसे का शिकार हो गई और सीधे कुएं में जा गिरी. इस दर्दनाक घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

खबर का अपडेट जारी है...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pandharpur Accident News, Maharashtra Accident News, Road Accident India, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com