विज्ञापन
31 minutes ago

Jaipur News LIVE Updates:  NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. जयपुर को उत्तर भारत के बड़े रेलवे मेंटेनेंस हब के रूप में विकसित होगा. खातीपुरा मेगा कोच‍िंग टर्म‍िनल के शुभारंभ में रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने घोषणा की क‍ि सांगानेर या उसके आसपास सवाई माधोपुर रूट की ट्रेनों के ल‍िए नई कोच मेंटेनेंस की सुव‍िधा होगी. रेल मंत्री ने बताया कि खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल को अगले 20 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. यहां हर माह करीब 450 ट्रेनों का मेंटेनेंस किया जा सकेगा. जयपुर के सोडाला स्‍थ‍ित एल‍िवेटेड रोड पर अजय शर्मा (24) मांझे से घायल हो गए. वे अलवर के रहने वाले हैं और जयपुर के वैशाली नगर के गांधी पथ क्षेत्र में रहकर प्रत‍ियोगी  परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. जयपुर में अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बार‍िश की संभावना है. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

प्रदेश के 17 जिलों में आज अलर्ट, मानसून की एंट्री तक जारी रहेगा बरसात का सिलसिला

प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज ( 22 जून)  भी 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश का दौर देखने को मिला. राजधानी जयपुर में भी शाम को अचानक दिन भर की कड़ी धूप के बाद मौसम ने  अचानक करवट ली. जयपुर में काले बादल छाए. वहीं कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश ने गर्मी लोगों को राहत दिलाई है.

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड और उसमें हुई जनहानि पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है.  सीएम ने इस दर्दनाक हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपना शोक संदेश साझा करते हुए लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.  इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे में झुलसे और घायल हुए लोगों के तत्काल स्वस्थ होने और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है.

सुसाइड करने वाले छात्र के परिजन की दिल्ली कूच की चेतावनी

NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल का मामला अब जयपुर पहुंच गया है. पिछले 38 दिनों से प्रदीप के परिजन अपने गृह जिले में लगातार न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. अब पीड़ित परिवार जयपुर के शहीद स्मारक पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. परिजनों का कहना है कि शहीद स्मारक पर दिया जा रहा यह धरना फिलहाल एक सांकेतिक प्रदर्शन है. उनका उद्देश्य प्रशासन और सरकार तक अपनी बात को मजबूती से पहुंचाना है. अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया जाता है, तो वे अपनी बात रखने के लिए आगे दिल्ली का रुख भी कर सकते हैं.

BJP Rajasthan: 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस' के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी

बीजेपी द्वारा 23 जून को 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम' आयोजित होगा. प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने सूची जारी की है. इस लिस्ट में राजस्थान के सभी जिलों में पार्टी के दिग्गज नेताओं को वक्ता के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जयपुर शहर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य वक्ता होंगे, जबकि जोधपुर शहर और जोधपुर देहात दक्षिण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कमान संभालेंगे.

नीट री-एग्‍जाम में मोबाइल लेकर जाने वाली छात्रा को जेल

जयपुर के बिंदायका राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित NEET UG 2026 री-एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन लेकर पहुंचने वाली छात्रा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है रविवार को एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था.  इस दौरान जयपुर के बिंदायका के एक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच के बावजूद एक छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा हॉल तक पहुंच गई थी. 

प्रसूताओं की मौत पर मंत्री गजेंद्र सिंह का आया बयान

कोटा और बीकानेर के बाद जोधपुर में भी 8 प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने के मामले में नया अपडेट है. एक महिला को एम्स रेफर किया गया है. वहीं, इस मामले में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी जानकारी दी है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जोधपुर, बीकानेर और कोटा के तीनों मामले अलग है. उनके मुताबिक, एम्स में रेफर महिला हार्ट पेशेंट है. जबकि एक महिला पीलिया से पीड़ित है.

खबर यहां विस्तार से पढ़ें:  जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में खींवसर का बयान, बोले- कोटा और बीकानेर से अलग केस

Today Jaipur News LIVE: जयपुर में युवक की म‍िली लाश

जयपुर में युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई. खाई में उसकी लाश पड़ी थी. उसकी पहचान बिहार निवासी अरविंद कुमार ठाकुर के रूप में हुई. जयसिंहपूरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. 

Jaipur Today News LIVE: पाक‍िस्‍तान के ल‍िए जासूस के आरोपी को कोर्ट में क‍िया पेश, 3 द‍िन की मांगी र‍िमांड

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी मुश्ताक को पांच द‍िन र‍िमांड पूरा होने के बाद आज फ‍िर कोर्ट में पेश क‍िया गया. CID इंटेलीजेंस ने 3 दिन की रिमांड मांगी है. एजेंसी का कहना है कि आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, और बैंक खाते के बारे में पूछताछ करनी है. CID इंटेलीजेंस ने जैसलमेर से मुश्‍ताक अली को ग‍िरफ्तार क‍िया था. आरोपी दो साल से पाक हैंडलर्स के संपर्क में था. पाक हैंडलर्स के कहने पर चाय की दुकान खोली थी, इसी दुकान पर लाइव फीड कैमरे लगाने की तैयारी की थी. सेना और बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रखता था. गूगल मैप कैम के जरिए सटीक लोकेशन की जानकारी के साथ फोटो वीडियो शेयर करता था. आरोपी के फोन में दो मोबाइल नंबर मिले थे, जो खालिद और नजीर अहमद के नाम से सेव थे. ये दोनों पाकिस्तान में रहकर एजेंट ट्रेनिंग का काम करते हैं. 

यहां विस्तार से पढ़ें पूरी खबर:  पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी मुश्ताक को 3 दिन रिमांड पर भेजा, बैंक खातों के बारे में होगी पूछताछ  

Jaipur Police: पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात SI पर मारपीट के आरोप, मुकदमा दर्ज

जयपुर में एसआई देशराज के खिलाफ एक पहलवान की पिटाई के आरोप लगने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया. देशराज कंट्रोल रूम में तैनात है, उसके खिलाफ पहलवान मुकेश जाट की पिटाई का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है. पूरा मामला जानने के लिए यहां क्लिक करिए.

Jaipur Crime: मालवीय नगर में जहां हुई लूट, वहां सामने था जज का बंगला

चैन स्नेचिंग की यह वारदात जज के बंगले के सामने हुई. थोड़ी ही दूर सिक्योरिटी रूम में पुलिस कांस्टेबल भी मौजूद था. कांस्टेबल सिक्योरिटी रूम से बाहर निकलकर आया, तब तक बदमाश भाग निकला. 

Jaipur Crime: जयपुर में महिला की चेन झपटी, CCTV फुटेज आया सामने

जयपुर के मालवीय नगर में बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना हुई. वृद्धा अन्य महिलाओं के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. तभी पीछे से एक बदमाश आया और चेन झपटकर भाग गया. बदमाश ने इतने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि महिला कुछ समझ ही नहीं पाई और पलभर में फरार हो गया. घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए यहां क्लिक करिए. 

मेटल डिटेक्टर से म‍िला अलर्ट, फ‍िर मोबाइल लेकर चली गई छात्रा

जयपुर के बिंदायका राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित NEET UG 2026 री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचने के मामले में पुलिस जांच जारी है. जांच में सामने आया कि छात्रा सुरक्षा जांच के बावजूद मोबाइल लेकर परीक्षा हॉल तक पहुंच गई. प्रवेश के दौरान दो बार मेटल डिटेक्टर से अलर्ट मिलने पर छात्रा ने इसे अंडरगारमेंट्स के हुक की वजह बताया जिसके बाद उसे अंदर जाने दिया गया. 

Jaipur News LIVE: श‍िक्षा मंत्री आवास पर कर रहे जन सुनवाई

राजस्‍थान के श‍िक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन द‍िलावर जयपुर में अपने आवास पर जनसुनवाई कर रहे हैं. काफी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं. 

Jaipur News: अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार

जयपुर समेत पूरे प्रदेश में व्यापारियों के लिए खुशखबरी है. भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राजस्थान के 123 शहरों में अब 24 घंटे बाजार खुल सकेंगे. इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की गई है. हालांकि, कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए भी कई शर्तें लागू की गई हैं. हर कर्मचारी को सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक अवकाश देना अनिवार्य होगा. किसी भी कर्मचारी से प्रतिदिन 10 घंटे और सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकेगा. निर्धारित सीमा से अधिक काम लेने पर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ओवरटाइम का भुगतान करना होगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई दुकान या वाणिज्यिक प्रतिष्ठान इन शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है.

Jaipur Weather: आज जयपुर में बारिश का अलर्ट

आज जयपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने शेखावाटी, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में भी अलर्ट जारी किया है. यहां क्लिक कर पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम.

Jaipur Today News LIVE: जयपुर रेलवे स्‍टेशन पर प्‍लेटफॉर्म की संख्‍या बढ़ेंगे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "जयपुर तेज़ी से बढ़ता हुआ शहर है. शहर के लिए रेलवे की क्षमता बढ़ाने के लिए काफ़ी काम किया गया है. तीन विषय बहुत आवश्यक हैं: स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म की संख्या बढ़ाना, ट्रेनों के रखरखाव की सुविधाओं का विस्तार करना और शहर के पास एक मेगा टर्मिनल बनाना. जयपुर की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, खातीपुरा में एक मेगा टर्मिनल बनाया गया है, जहाँ हर महीने 450 ट्रेनों के रखरखाव की व्यवस्था है. वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों के रखरखाव के लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं. इसके लिए काफ़ी मेहनत की गई है. भविष्य में, इस सुविधा में सर्विस की गई ट्रेनें दिल्ली, जोधपुर और बीकानेर जैसी जगहों के लिए चल सकेंगी."

Jaipur News LIVE: जयपुर में लड़की का हाई वोल्‍टेज ड्रामा

जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क मॉल के सामने लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा क‍िया. सड़कों पर निर्वस्त्र होकर गाली देते हुए लड़के के शर्ट को भी फाड़ दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Live Updates, Jaipur Today News, Jaipur Updates, Jaipur Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com