विज्ञापन

2 बार NEET में फेल हुई तो नकल के लिए एग्जाम में ले गई मोबाइल, पर लड़की की प्लानिंग पर फिरा पानी

NEET UG 2026: पेपर लीक और फिर परीक्षा रद्द के बाद रविवार को NEET की परीक्षा दोबारा आयोजित हुई. इस बार NEET की परीक्षा को लेकर काफी सख्त नजर आई. हालांकि, जयपुर के एक एग्जाम सेंटर पर एक लड़की मोबाइल फोन के साथ परीक्षा देते हुए पकड़ी गई.

2 बार NEET में फेल हुई तो नकल के लिए एग्जाम में ले गई मोबाइल, पर लड़की की प्लानिंग पर फिरा पानी
2 बार NEET में फेल हुई तो नकल के लिए एग्जाम में ले गई मोबाइल

NEET UG 2026 रि-एग्जाम के समय जयपुर के एक सेंटर पर लड़की के पास मिले मोबाइल मामले में बड़ी बात सामने आई है. NEET की परीक्षा देने के लिए आई लड़की का यह तीसरा अटेम्ट था. इस बार वह NEET UG 2026 की परीक्षा में पास होने के लिए एग्जाम सेंटर पर मोबाइल फोन लेकर चली गई. छात्रा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया है. जिस पर कोर्ट ने छात्रा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए. NEET परीक्षा के दौरान छात्रा के पास मोबाइल मिलने की घटना पर सोमवार को डीसीपी वेस्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. 

प्रेम नगर गुर्जर की थड़ी निवासी लड़की

प्रशान्त किरन डीसीपी वेस्ट ने बताया कि बिंदायका थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में एक बच्ची के पास मोबाइल फोन मिलने की सूचना मिली. परीक्षा जब चल रही थी तो इनविजिलेटर ने एक बच्ची की चेकिंग की तो एक स्मार्टफोन मिला. बच्ची प्रेम नगर गुर्जर की थड़ी की रहने वाली है. बच्ची से पूछताछ की गई और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई. इसके साथ ही वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों से पूछताछ हुई. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्ची का यह तीसरा अटेम्ट था. परीक्षा में पास होने के लिए वहां पर मोबाइल फोन लेकर गई थी. 

NEET एग्जाम में नकल के लिए ले गई मोबाइल

दो बार NEET परीक्षा में फेल होने के बाद इस बार छात्रा हर हाल में पास होना चाहती थी. वह NEET UG 2026 के रि-एग्जाम में नकल करने के लिए परीक्षा में मोबाइल फोन लेकर चली गई. उसकी योजना थी कि वह वहां पर गूगल और एआई की मदद से सॉल्व करने का प्रयास करेगी. डीसीपी वेस्ट ने बताया कि चूंकि सेंटर पर जैमर लगे हुए थे तो नेटवर्क अच्छे से आ नहीं रहा था.

ऐसे में उसकी योजना पर पानी फिर गया. इसी दौरान जब बच्ची बार-बार प्रयास कर रही थी तो टीचर ने देख लिया. शक होने पर शाम करीब 5 बजे लड़की की तलाशी ली गई और मोबाइल फोन पकड़ में आया. बच्ची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, NEET परीक्षा के दौरान बच्ची से बरामद फोन को एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया है. डीसीपी के अनुसार, बच्ची के मोबाइल का अवलोकन करने पर पता चला कि यह पेपर कहीं पर किसी व्यक्ति के पास नहीं पहुंचा है. यह जरूर साफ हुआ कि बच्ची ने NEET पेपर को AI की मदद से साल्व करने का प्रयास किया है. 

यह भी पढे़ं-

जयपुर में NEET परीक्षा में लड़की के पास मिला मोबाइल, शर्ट के अंदर से छिपाया था फोन

इंदौर में NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार: ChatGPT से तैयार किए, 200 से अधिक छात्रों से ठगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam 2026, NEET UG 2026 NTA, NEET UG 2026 Re-Exam, NEET UG 2026 Answer Key, NEET UG 2026 News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com