विज्ञापन
2 minutes ago

Jaipur News LIVE Updates:  NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. जयपुर को उत्तर भारत के बड़े रेलवे मेंटेनेंस हब के रूप में विकसित होगा. खातीपुरा मेगा कोच‍िंग टर्म‍िनल के शुभारंभ में रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने घोषणा की क‍ि सांगानेर या उसके आसपास सवाई माधोपुर रूट की ट्रेनों के ल‍िए नई कोच मेंटेनेंस की सुव‍िधा होगी. रेल मंत्री ने बताया कि खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल को अगले 20 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. यहां हर माह करीब 450 ट्रेनों का मेंटेनेंस किया जा सकेगा. जयपुर के सोडाला स्‍थ‍ित एल‍िवेटेड रोड पर अजय शर्मा (24) मांझे से घायल हो गए. वे अलवर के रहने वाले हैं और जयपुर के वैशाली नगर के गांधी पथ क्षेत्र में रहकर प्रत‍ियोगी  परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. जयपुर में अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बार‍िश की संभावना है. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

Jaipur News LIVE: श‍िक्षा मंत्री आवास पर कर रहे जन सुनवाई

राजस्‍थान के श‍िक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन द‍िलावर जयपुर में अपने आवास पर जनसुनवाई कर रहे हैं. काफी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं. 

Jaipur News: अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार

जयपुर समेत पूरे प्रदेश में व्यापारियों के लिए खुशखबरी है. भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राजस्थान के 123 शहरों में अब 24 घंटे बाजार खुल सकेंगे. इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की गई है. हालांकि, कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए भी कई शर्तें लागू की गई हैं. हर कर्मचारी को सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक अवकाश देना अनिवार्य होगा. किसी भी कर्मचारी से प्रतिदिन 10 घंटे और सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकेगा. निर्धारित सीमा से अधिक काम लेने पर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ओवरटाइम का भुगतान करना होगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई दुकान या वाणिज्यिक प्रतिष्ठान इन शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है.

Jaipur Weather: आज जयपुर में बारिश का अलर्ट

आज जयपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने शेखावाटी, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में भी अलर्ट जारी किया है. यहां क्लिक कर पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम.

Jaipur Today News LIVE: जयपुर रेलवे स्‍टेशन पर प्‍लेटफॉर्म की संख्‍या बढ़ेंगे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "जयपुर तेज़ी से बढ़ता हुआ शहर है. शहर के लिए रेलवे की क्षमता बढ़ाने के लिए काफ़ी काम किया गया है. तीन विषय बहुत आवश्यक हैं: स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म की संख्या बढ़ाना, ट्रेनों के रखरखाव की सुविधाओं का विस्तार करना और शहर के पास एक मेगा टर्मिनल बनाना. जयपुर की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, खातीपुरा में एक मेगा टर्मिनल बनाया गया है, जहाँ हर महीने 450 ट्रेनों के रखरखाव की व्यवस्था है. वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों के रखरखाव के लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं. इसके लिए काफ़ी मेहनत की गई है. भविष्य में, इस सुविधा में सर्विस की गई ट्रेनें दिल्ली, जोधपुर और बीकानेर जैसी जगहों के लिए चल सकेंगी."

Jaipur News LIVE: जयपुर में लड़की का हाई वोल्‍टेज ड्रामा

जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क मॉल के सामने लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा क‍िया. सड़कों पर निर्वस्त्र होकर गाली देते हुए लड़के के शर्ट को भी फाड़ दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Live Updates, Jaipur Today News, Jaipur Updates, Jaipur Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com