विज्ञापन
55 minutes ago

Jaipur News LIVE Updates:  NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. आज योग द‍िवस पर जयपुर में राज्‍यपाल  हरिभाऊ किशन राव बागडे और उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में योग क‍िया. यहां पर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद अल्का गुर्जर समेत कई अधिकार‍ियों ने भी योग क‍िया. जयपुर में हेलीकॉप्‍टर से नीट का पेपर पहुंच चुका है. आज कड़ी सुरक्षा में पेपर होगा. जयपुर में हल्‍की बार‍िश का अनुमान है. ज‍िससे तापमान में कमी देखने को म‍िलेगी. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

जयपुर में डिस्कॉम ने स्मार्ट एसी मिशन शुरू किया, एसी की बिजली खपत को नियंत्रित करेगा

बिजली की बढ़ती मांग और ग्रिड पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने नई पहल शुरू की है.  इसके तहत वैशाली नगर, मानसरोवर और मालवीय नगर क्षेत्र के करीब 2 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के एयर कंडीशनर (एसी) में मुफ्त स्मार्ट आईओटी डिवाइस लगाई जा रही है.  इस तकनीक के जरिए पीक ऑवर्स के दौरान एसी की बिजली खपत को स्वचालित रूप से नियंत्रित किया जाएगा, जिससे बिजली की बचत के साथ ग्रिड प्रबंधन भी बेहतर होगा. 

Jaipur News LIVE: राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में योगाभ्‍यास क‍िया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में सुबह 7 बजे से योगाभ्यास हुआ. राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास क‍िया.  

Jaipur News LIVE: जयपुर में 103 परीक्षा केंद्र पर होगा एग्जाम

जयपुर में हेलीकॉप्‍टर से नीट का पेपर पहुंचाया गया. जयपुर में सर्वाधिक 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए, 37 हजार 108 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी. परीक्षा से आधा घंटे पूर्व 1:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. परीक्षा केंद्रों के पास जैमर लगाए गए हैं. ड्रेस कोड को लेकर एनटीए की नई एडवाइजरी जारी हुई है. 

Jaipur News LIVE: जयपुर में डिप्टी सीएम ने किया योग

योग दिवस पर जयपुर के सवाई मानसिंंह स्टेडियम में योग कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने योग किया. 

जयपुर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया. शनिवार दोपहर से ही मौसम बदल गया था. आज सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Live Updates, Jaipur Today News, Jaipur Latest News, Jaipur Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com