विज्ञापन

जज के बंगले के सामने चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, 100 मीटर की दूरी पर था कांस्टेबल

तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, उनमें से एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हो गई. बदमाश ने रेकी करने के बाद पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया.

जयपुर में जज के बंगले के सामने चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है. मालवीय नगर इलाके की उषा विहार कॉलोनी में 3 महिलाएं वॉक पर निकली थीं. तभी बदमाश ने महज कुछ सेकंड में महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया. युवक पहले से बाइक स्टार्ट कर रास्ते में खड़ा था और महिलाओं की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था. इसके बाद आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया. घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई.

काफी देर तक रेकी, फिर पलभर में वारदात 

बदमाश ने काफी देर तक महिलाओं की रेकी की और उनके आने का इंतजार करता रहा. जैसे ही महिलाएं उसके पास पहुंचीं, आरोपी धीरे-धीरे उनके पीछे चलने लगा. करीब 10 कदम तक पीछा करने के बाद उसने अचानक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. वारदात के तुरंत बाद आरोपी बाइक पर बैठा और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया. 

कांस्टेबल के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार

घटना के बाद महिलाओं ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पहले से बाइक स्टार्ट कर रखी थी, जिसके चलते वह आसानी से भाग निकला. जहां वारदात हुई, वहां जज का बंगला भी था. थोड़ी ही दूर सिक्योरिटी रूम में पुलिस कांस्टेबल भी मौजूद था. कांस्टेबल रूम में अखबार पढ़ रहा था. वो बाहर निकलकर आया, तब तक बदमाश मौके से भाग चुका था. 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. इलाके में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः इन 3 जिलों में जाट आरक्षण के लिए हुंकार, भरतपुर में हरियाणा-दिल्ली से जुटेंगे लोग, हनुमान बेनीवाल लेंगे हिस्सा

लेखक के बारे में
img
दीपक चावला
रिपोर्टर, जयपुर
दीपक चावला 12 साल से जयपुर और राजस्थान में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. एक दशक न्यूज़ इंडिया 24*7 में काम किया और पिछले दो वर्षों से NDTV के राजस्थान... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Crime News, Rajasthan News, Chain Snatching Case, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com