जयपुर के मालवीय नगर में बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना हुई. वृद्धा अन्य महिलाओं के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. तभी पीछे से एक बदमाश आया और चेन झपटकर भाग गया. उषा विहार कॉलोनी में वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बदमाश ने रेकी के बाद महिला को निशाना बनाया.