जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में तबेले में चल रहे सरकारी स्कूल को लेकर हुए बवाल के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 सितंबर से रामपुरा स्कूल के लिए नए भवन के निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं. स्कूल के लिए विधायक कोटे और डीएमएफटी फंड से कुल 18 लाख रुपये पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं. सरकार के इस फैसले के बाद CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसे अपनी कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि जब तक उन पर हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा.
स्कूल निर्माण पर सरकार ने लिया निर्णय
दरअसल, शुक्रवार को आशुतोष रांका और CJP कार्यकर्ताओं के जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में स्कूल विजिट के दौरान हंगामा हुआ. गांव में स्कूल देखने जा रहे सीजेपी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने रोका. इस दौरान कुछ लोगों पथराव किया. कई गाड़ियों के शीशे भी टूटे. कई लोगों के साथ मारपीट भी हुई.
घटना के बाद सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ये सब भाजपा के लोगों ने करवाया है. अगर 48 घंटे में सरकार स्कूल बनाने का काम शुरू नहीं करती है और कोई एक्शन नहीं लेती है तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. इसी बीच राज्य सरकार ने आदेश जारी कर जानकारी दी कि 1 सितंबर से स्कूल में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

आशुतोष रांका ने सरकार के सामने खड़ी नई मुसीबत!
सरकार के इस फैसले पर आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत है. भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का नए सिरे से निर्माण है. भजनलाल जी को सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि यह काम आप पहले भी कर सकते थे. कल जो हिंसा कराई गई, उसकी ज़रूरत नहीं थी, लेकिन जब तक कल हिंसा फैलाने वालो को गिरफ़्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं है. आशुतोष रांका ने कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते.
Dear @PoliceRajasthan @BhajanlalBjp,
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 23, 2026
It has been almost 48 hours since the violence against CJP members happened.
I am again resharing the unedited version of the video showing clear visuals of those involved in vandalism and violence.
Why has the police not arrested these… pic.twitter.com/t9FQXTdKDO
पीछे नहीं हटने वाले, प्रदर्शन करेंगे- CJP प्रवक्ता
एनडीटीवी से बातचीत में आशुतोष रांका ने बताया कि हमारी प्रमुख लड़ाई स्कूल के सुधार की थी. स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वे इसे कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत बता रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जो हिंसा करवाई गई, उसकी ज़रूरत नहीं थी. इसलिए जब तक कल हिंसा फैलाने वालो को गिरफ़्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं है. यदि कार्रवाई नहीं होती है तो हम प्रदर्शन करेंगे.
इसके अलावा एक्स पर एक अन्य पोस्ट में आशुतोष रांका ने रामपुरा में हुए बवाल से जुड़ा वीडियो शेयर किया और हिंसा में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. सीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि CJP सदस्यों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा को लगभग 48 घंटे बीत चुके हैं. पुलिस ने अभी तक इन गुंडों को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया है? अगर आपके पास कोई सबूत है जिससे पता चले कि CJP का कोई सदस्य (मैं भी शामिल हूँ) हिंसा में शामिल था, तो हमें भी गिरफ़्तार करें. हां, उस सबूत को सबके सामने लाने के लिए भी तैयार रहें. हम राजस्थान को कानून-व्यवस्था से रहित राज्य नहीं बनने देंगे. समय तेज़ी से बीत रहा है.
यह भी पढे़ं-
तबेले में चल रहे जयपुर के जिस स्कूल को लेकर हुआ बवाल, अब उसे दूसरी जगह किया शिफ्ट
CJP के आशुतोष रांका के स्कूल विजिट, बवाल पर पुलिस का एक्शन; FIR में किस-किसका नाम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं