- अमेरिकी अदालत ने एनएसए अजित डोभाल और रॉ के पूर्व चीफ सामंत गोयल को समन भेजने का आदेश दिया था
- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अजित डोभाल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाकर मुकदमा दायर किया है
- भारत ने इस मामले में अमेरिकी अदालत के आदेश को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया है
अमेरिका की कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और रॉ के पूर्व चीफ सामंत गोयल को दिल्ली की अदालतों के जरिए समन भेजने का आदेश दिया था. इस पर अब भारत की प्रतिक्रिया आ गई है. भारत ने इस मामले पर एक बार फिर वही कहा है, जो हमेशा से कहता आ रहा है.
अजित डोभाल को समन भेजने के आदेश वाले मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'इसी मंच पर मैंने पहले भी कहा था कि ऐसे बेबुनियाद मुकदमों को हम खारिज करते हैं.'
#WATCH | Delhi: On the US court ordering delivery of summons to NSA Ajit Doval through Delhi courts, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "I have said earlier that we reject such baseless lawsuits." https://t.co/yWgnSr6ba1
— ANI (@ANI) November 20, 2026
क्या है मामला?
दरअसल, अमेरिकी अदालत में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक मुकदमा दायर किया है. उसने अपनी हत्या की कथित कोशिशों के मामले में हर्जाने की मांग की है.
इसी मामले में न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 13 नवंबर को यह आदेश जारी किया था.
इसमें कोर्ट ने अपने क्लर्क को अजित डोभाल के लिए पटियाला हाउस कोर्ट और सामंत गोयल के लिए द्वारका और तीस हजारी कोर्ट में समन और उससे जुड़े न्यायिक दस्तावेज भेजने का आदेश दिया था.
पन्नू ने क्या लगाए हैं आरोप?
पन्नू अमेरिकी नागरिक है और उसने अपनी हत्या की कथित कोशिशों के मामले में हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है.
उसने आरोप लगाया है कि कथित हत्या की साजिश एनएसए अजित डोभाल ने भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रॉ की मदद से रची थी.
पिछले महीने, अमेरिकी अदालत ने वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को विदेश विभाग के माध्यम से एक राजनयिक नोट भेजकर डोभाल और गोयल को समन तामील कराने की कोशिश की थी.
भारत ने इस मुकदमे को 'मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण' बताते हुए खारिज कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं