जयपुर में जिस सरकारी स्कूल में कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और अन्य लोगों के पहुंचने पर बवाल हुआ था. उस स्कूल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब उस स्कूल को पास के ही एक दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जब तक स्कूल के लिए नया भवन नहीं बनता है तब तक स्कूल दूसरे घर में चलेगा. पहले वो स्कूल गाय-भैंस को रखने वाले घर (तबेले) में चल रहा था. वहीं, पर मकान में चारा भी रखा था. जिसको लेकर सीजेपी और कांग्रेस ने सवाल उठाए थे.
CJP नेताओं का हुआ था विरोध
शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका अन्य लोगों को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा था. जब सभी लोग CJP के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत जयपुर के रामपुर कंवरपुरा गांव के सरकारी स्कूल विजिट करने पहुंचे. रामपुर के कंवरपुरा गांव का सरकारी स्कूल एक तबेले में चल रहा था. जबकि स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और उसे सील कर दिया.

आशुतोष रांका का शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम
सीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्कूल पहुंचने पर कुछ लोगों ने विरोध किया और पथराव भी हुए. आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोगों ने उन पर हमला किया था. साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि आपका टाइम खत्म हो गया और उन्होंने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, जिसमें उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमलावर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
इसके बाद कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर हो गई है. टीकाराम जूली समेत अन्य कांग्रेस ने सीजेपी के सुर में सुर मिलाते हुए प्रदेश में स्कूलों की बदहाली पर सवाल उठाए. स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक को लेकर रविंद्र भाटी ने कहा कि मेरे विधानसभा में भी स्कूल ऐसा है, जहां पक्का भवन नहीं है. लेकिन अगर स्कूल खेजड़ी के नीचे चल रहा है तो वहां कैसे रोकेंगे जाने में?
जयपुर : टीन शेड के नीचे पढ़ते स्कूली बच्चे... जहां चारा वहीं बच्चों की पढ़ाई #CJP #SchoolThikKaro #AshutoshRanka #AbhijeetDipke #JaipurNews #RajasthanEducation #MadanDilawar #GovernmentSchool #BagruNews #EducationReform #BreakingNewsRajasthan pic.twitter.com/4MljRGQK6X
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) August 22, 2026
दूसरे मकान में शिफ्ट किया गया स्कूल
अब जिस स्कूल को लेकर इतना सियासी बवाल हुआ. अब उस तबेले से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. स्कूल को आज पड़ोस के ही एक दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया गया है. यह घर गांव के हरिशंकर शर्मा का है. बताया गया कि जब तक नया भवन नहीं बनता, स्कूल वहां चलेगा. स्कूल को अब पाठशाला लगेगी.
यह भी पढे़ं-
राजस्थान के स्कूलों में 'नो एंट्री' पर बवाल, सदन में हंगामा; सड़कों पर मारपीट, भड़के रविंद्र भाटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं