विज्ञापन

CJP के आशुतोष रांका के स्कूल विजिट, बवाल पर पुलिस का एक्शन; FIR में किस-किसका नाम?

जयपुर में जिस स्कूल को लेकर बवाल हुआ था. उसे एक दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया गया है. उधर CJP और रामपुरा-कंवरपुरा गांव वालों ने एक दूसरे पर मुकदमा भी दर्ज करवाया है.

CJP के आशुतोष रांका के स्कूल विजिट, बवाल पर पुलिस का एक्शन; FIR में किस-किसका नाम?
जयपुर के स्कूल विवाद में पुलिस का एक्शन

जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा स्कूल को लेकर हुए बवाल के बाद एफआईआर दर्ज हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और गांव वालों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. गांव वालों की तरफ से भगवान सहाय धानका ने तो सीजेपी की तरफ से रेखा शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है. शिवदासपुरा थाने में मारपीट, शांतिभंग की धारा और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी लगातार हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही है. कार्रवाई नहीं होने पर CJP ने जयपुर में आंदोलन की चेतावनी दी है. 

मारपीट में कई लोग हुए घायल

दरअसल, आशुतोष रांका अन्य लोगों के साथ CJP के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव के सरकारी स्कूल पहुंचे थे. इसी दौरान गांव वालों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध किया और उन्हें खदेड़ा दिया. आरोप है कि कुछ लोगों ने सीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और पत्थरबाजी की. इस दौरान उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से एक सीजेपी के कार्यकर्ता का हाथ फ्रैक्चर होने का दावा किया गया. 

CJP के आशुतोष रांका ने इस हमले के पीछे बीजेपी पर आरोप लगाया. उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया. अब दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज करवाई.

शिकायत में आशुतोष रांका का जिक्र 

गांव वालों की तरफ से रामपुरा-कंवरपुरा के भगवान सहाय धानका ने मामला दर्ज करवाया है. FIR के अनुसार, भगवान सहाय ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को CJP के आशुतोष रांका अपने 50-60 लोगों के साथ स्कूल में निरीक्षण के बहाने गांव में घुस गए. इसके बाद इन लोगों ने मेरे व गांव वालों के साथ गाली गलोच करना शुरु कर दिया. हमारे गांव की महिलाओं को भी गाली दी. इस पर मैंने और गांव वालों ने उनको समझाईस करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे व गांव वालों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसमें मेरे व अन्य गांव वालो को चोटें आई हैं.

सीजेपी की ओर से रेखा शर्मा ने दर्ज कराई शिकायत

भगवान दास की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और SC-ST समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. वहीं, सीजेपी की ओर से रेखा शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली कि रामपुरा कंवरपुरा का सरकारी स्कूल भेंसों के तबेले में चल रहा है. जिस पर आशुतोष रांका के नेतृत्व में सीजेपी के लोग गए थे. हम सभी लोग अपनी गाड़ियों को स्कूल से दूर गांव की सीमा पर ही रोककर आगे पैदल चले कि स्कूल से कुछ ही दूर पहले असामाजिक तत्व ने गाली गलौज शुरू कर दी.

Latest and Breaking News on NDTV

सीजेपी कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि हम लोगों ने बार-बार कहा कि सिर्फ हम लोग स्कूल देखने आए हैं. इसके लिए गावं के लागों ने ही बुलाया है. इतने में ईंट पत्थरों, लाठी, डंडों से हमारी टीम पर हमला कर दिया गया. सीजेपी ने आरोप लगाया कि हमारे एक-एक कार्यकर्ता को 4-5 गुडों ने घेरकर बुरी तरह जानलेवा सोच के साथ मारपीट की. इस मारपीट में CJP कार्यकर्ता सुरेंद्र उर्फ संजू वर्मा को पैरों में बुरी तरह चोट आई. साथ ही उनका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया.

किसने की पूरी प्लानिंग, FIR में किसका नाम?

इसके अलावा सलमान को घेरकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए. सीजेपी ने दावा किया कि जो गांव लोग हमें बचाने आए, उन लोगों ने बताया कि कमल प्रधान व शंकर बागडा के द्वारा पूरी प्लानिंग की गई थी. इन दोनों ने गुंडे जमाकर इस घटना को अंजाम दिया. सीजेपी ने लालचंद शर्मा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. लालचंद शर्मा को लेकर सीजेपी और कांग्रेस ने कहा कि वह बीजेपी का कार्यकर्ता है. इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात है कि दोनों पक्षों की ओर से किसी व्यक्ति विशेष के नाम के साथ शिकायत दी गई. पर पुलिस की एफआईआर में आरोपी के रूप में किसी का नाम नहीं है, बल्कि अज्ञात दर्शाया गया है. 

यह भी पढे़ं-

तबेले में चल रहे जयपुर के जिस स्कूल को लेकर हुआ बवाल, अब उसे दूसरी जगह किया शिफ्ट

'आपका टाइम खत्म हो चुका', शिक्षा मंत्री को आशुतोष रांका की दो टूक, अभिजीत दीपके बोले- जयपुर जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur School Inspection, Jaipur School Case, Rajasthan News, CJP School Inspection, CJP School Thik Karo Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com