विज्ञापन

घूमने का प्लान है? यूरोप के इस खूबसूरत देश तक जाना हुआ आसान, Air India ने केएम माल्टा एयरलाइंस से मिलाया हाथ

एयर इंडिया ने केएम माल्टा एयरलाइंस के साथ अपनी साझेदारी बढ़ा दी है. अब दोनों के बीच कोडशेयर समझौता हो गया है, जिससे 1 दिसंबर 2026 से भारत से माल्टा जाना और आसान हो जाएगा. यात्रियों को एक ही टिकट पर यात्रा और सामान सीधे माल्टा तक चेक-इन की सुविधा मिलेगी.

घूमने का प्लान है? यूरोप के इस खूबसूरत देश तक जाना हुआ आसान, Air India ने केएम माल्टा एयरलाइंस से मिलाया हाथ
भारत से माल्टा जाना हुआ आसान
नई दिल्ली:

नई दिल्ली. यूरोप के खूबसूरत देश माल्टा (Malta) की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब भारत से माल्टा पहुंचना पहले के मुकाबले आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. एयर इंडिया (Air India) ने माल्टा की सरकारी एयरलाइन केएम माल्टा एयरलाइंस (KM Malta Airlines) के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाई है. इसके तहत दोनों एयरलाइंस के बीच पहले से मौजूद इंटरलाइन समझौते को अब कोडशेयर समझौते में बदल दिया गया है. 

यह नया समझौता 1 दिसंबर, 2026 से लागू होगा. इस नई व्यवस्था से भारतीय यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से एम्स्टर्डम, पेरिस, रोम, ज्यूरिख, लंदन गैटविक और लंदन हीथ्रो जैसे बड़े यूरोपीय शहरों तक जाएंगे और वहां से केएम माल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट लेकर माल्टा जा सकेंगे. खास बात यह है कि यात्रियों को पूरी यात्रा के लिए एक ही टिकट मिलेगा. साथ ही, उन्हें अपना सामान बीच में दोबारा चेक-इन नहीं कराना होगा. उनका सामान सीधे माल्टा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगा.

माल्टा क्यों है खास?

माल्टा अपने पुराने इतिहास, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, खूबसूरत समुद्री किनारों और मस्त भूमध्यसागरीय खाने के लिए मशहूर है. इसकी राजधानी वेलेटा की ऐतिहासिक गलियां, खूबसूरत हार्बर टाउन और इसके पास का गोजो आइलैंड पर्यटकों को बहुत पसंद आता है. इसीलिए अब भारतीय पर्यटकों के बीच माल्टा तेजी से पॉपुलर हो रहा है, चाहे घूमने के लिए हो या बिजनेस के लिए. एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि माल्टा भारतीय यात्रियों के लिए एक नया और आकर्षक डेस्टिनेशन बन रहा है. इस समझौते से एक ही बुकिंग में पूरा सफर हो जाएग. वहीं केएम माल्टा एयरलाइंस के चेयरमैन डेविड कुर्मी ने कहा कि भारत माल्टा के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और वे भारत से और ज्यादा पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें | Air India Express ने लॉन्‍च किया नया ऐप, बुकिंग आसान, फ्लाइट टिकट पर 10% की छूट भी, लगाना होगा ये वाला कोड

बुकिंग कहां होगी?

कोडशेयर वाली ये उड़ानें धीरे-धीरे शुरू होंगी. आप इन्हें www.airindia.com पर या एयर इंडिया के मोबाइल ऐप से बुक कर सकेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India Flight Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com