विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी में पत्तल बांट रहा था जवान, हुआ एक्शन, देखें वीडियो

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले सतीश ड्यूटी छोड़कर दावत खाने पहुंचे लोगों को वर्दी में ही पत्तल बांटने लगे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी में पत्तल बांट रहा था जवान, हुआ एक्शन, देखें वीडियो
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पत्तल बांटने वाले जवान पर एक्शन.
NDTV
  • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में एक ट्रैफिक पुलिस का जवान पत्तल बांट रहा था
  • वर्दी पहने होमगार्ड सतीश पर शादी में पत्तल बांटने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन लिया गया
  • ट्रैफिक एसपी ने होमगार्ड सतीश को लाइन हाजिर कर फिलहाल ट्रैफिक ड्यूटी से हटा दिया है
पटना:

बिहार के मोकामा से विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में ड्यूटी के दौरान पत्तल बांटने वाले होमगार्ड पर एक्शन हुआ है. शिवांगी की शादी  25 नवंबर को बहुत ही शाही अंदाज में संपन्न हुई. शादी में 5-7 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी.पंडाल में इतनी ज्यादा भीड़ लग गई कि लोगों को पत्तल तक नहीं मिल पा रहे थे. इस दौरान ऊपर से पत्तल उछाले गए, ताकि जिसका दांव पड़े वह ले ले. इस बीच वर्दी पहने एक होमगार्ड का अनंत सिंह की बेटी की शादी में लोगों को पत्तल बांटने का वीडियो सामने आया था. वर्दी में पत्तल बांटते होमगार्ड सतीश पर अब एक्शन लिया गया है. 

शादी में लोगों को पत्तल बांट रहा था वर्दी पहने जवान

अब ट्रैफिक एसपी ने होमागार्ड जवान को जिला मुख्यालय में लाइन हाजिर करनअगले आदेश तक उसे ट्रैफिक ड्यूटी से हटा दिया गया है. साथ ही उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. सोशल मीडिया पर उसका वर्दी में पत्तल बांटते वीडियो वायरल होने के बाद ये एक्शन लिया गया है. यह जवान शादी समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहा था.

पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के लिए बहुत से ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगी थी. सतीश भी इस दौरान ड्यूटी पर थे. वर्दी पहने यह जवान  ट्रैफिक व्यवस्था का काम छोड़कर दावत खाने पहुंचे लोगों को वर्दी में ही पत्तल बांटता नजर आया. इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सीनियर ट्रैफिक अधिकारियों ने उसे पहले वेरिफाई किया और फिर होमगार्ड के खिलाफ आदेश जारी किया गया.

अनंत सिंह ने ड्राइवर को मारी लात

इस बीच अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बारात के लिए सनरूफ गाड़ी में सवार अनंत सिंह अपने प्रशंसकों के बीच अपना गमछा हिलाते हुए बेटी की शादी के लिए घर से रवाना हो रहे हैं. इस दौरान गाड़ी में किसी बात पर अपने ड्राइवर को लात मारते दिखाई दे रहे हैं. फिर ऐसे नॉर्मल बर्ताव करने लगते हैं जैसे कि कुछ हुआ ही न हो. 

ये भी पढे़ं-गिलास-कार्टन में पूड़ी-सब्जी, रसगुल्ला गायब, अनंत सिंह की बेटी की शादी में देसी जुगाड़ के Video वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Anant Singh Daughter Marriage, Anant Singh Daughter Marriage Viral Video, Anant Singh Daughter Wedding Ceremony, Traffic Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com