विज्ञापन

विवियन रिचर्ड्स नंबर-4, सहवाग-गावस्कर ओपनर, ODI की ऑल टाइम प्लेइंग -11

ODI की ऑल टाइम प्लेइंग 11 में आक्रामकता, निरंतरता, नेतृत्व और विश्व-स्तरीय गेंदबाजी का मेल है, जो इसे कल्पना की जा सकने वाली सबसे मजबूत वनडे टीमों में से एक बनाता है.

विवियन रिचर्ड्स नंबर-4, सहवाग-गावस्कर ओपनर,  ODI की ऑल टाइम प्लेइंग -11
ऑल टाइम ODI XI में किन-किन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह !
X (formerly Twitter)

सर्वकालिक ODI XI चुनना कभी आसान नहीं होता, लेकिन विश्व क्रिकेट में कुछ नाम ऐसे हैं  जो यकीनन सर्वकालिक ODI XI में शामिल हो सकते हैं.  ओपनिंग जोड़ी में दो बिल्कुल अलग तरह के दिग्गज खिलाड़ी अपनी जगह यकीनन बना सकते हैं. वह हैं भारत के सुनील गावस्कर, जो अपनी तकनीक और निरंतरता के लिए जाने जाते हैं, और उनके साथ विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग, जिनकी निडर बल्लेबाजी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकती थी.

तीसरे नंबर पर विराट कोहली को को हम जगह दे सकते हैं. जो रन चेज में अपनी शानदार निरंतरता और आधुनिक युग में ODI के बेजोड़ रिकॉर्ड के हकदार हैं. कोहली का वनडे में रन चेज के दौरान परफॉर्मेंस बेहद ही कमाल का रहा है. 

चौथे नंबर पर महान विव रिचर्ड्स होंगे., जो अपने आक्रामक अंदाज, करिश्मे और दबदबे के लिए जाने जाते हैं, अपने समय में उन्होंने मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाजी को देखने का नजरिया ही बदल दिया था. 

मिडिल-ऑर्डर को मजबूती देते हैं पांचवें नंबर पर एबी डी विलियर्स और छठे नंबर पर एमएस धोनी, जो विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते हैं. धोनी कप्तान के तौर पर भी ऑल टाइम वनडे इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. धोनी और एबी डिविलियर्स दोनों खिलाड़ी ऐसे मैच-विनर रहे हैं जो अकेले दम पर मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते थे.

ऑलराउंडर के तौर पर कपिल देव और जैक कैलिस को रखना अनिवार्य होगा. दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम को संतुलन प्रदान करते हैं. गेंदबाजी आक्रमण में महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के साथ-साथ तेज गेंदबाजी के दिग्गज वसीम अकरम और ग्लेन मैक्ग्रा यकीनन वनडे की ऑल टाइम प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं. 

 ODI ऑल टाइम प्लेइंग-11 क्या हो सकती है !

सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, विवियन रिचर्ड्स, एबी डिविलियर्स, धोनी, कपिल देव, जैक कैलिस, वसीम अकरम, और मुथैया मुरलीधरन

यह भी पढ़ें | वैभव के बैट लोगो फीस देने लगी विराट को टक्कर! 500 % उछाल, इस वजह से अटकी है डील, फिलहाल मिल रहा इतना पैसा

यह भी पढ़ें | पहली बार IPL ऑक्शन में दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी, सहवाग के बेटे आर्यवीर पर रहेंगी नजरें

यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars 2026: वैभव का अगला शिकार श्रीलंका! 4 टीमें, 3 मैच, 1 ट्रॉफी, कौन बनेगा राइजिंग स्टार्स?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Sunil Gavaskar, Virender Sehwag, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com