विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, भाई को बचाने गईं 3 बहनें काल के गाल में समाईं

धौलपुर में मंदिर दर्शन के दौरान तालाब किनारे सेल्फी लेते समय 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया. उसे बचाने कूदीं उसकी तीन बहनों की भी डूबने से मौत हो गई. भाई का अभी भी पता नहीं चल पाया है.

सेल्फी के चक्कर में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, भाई को बचाने गईं 3 बहनें काल के गाल में समाईं
राजस्थान के धौलपुर में सेल्फी के चक्कर में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
NDTV

राजस्थान के धौलपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है. आंगई थाना क्षेत्र के धोध बिरजा गांव के तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, तालाब में डूब रहे किशोर भाई को बचाने के लिए तीन बहनों ने तालाब में छलांग लगा दी. जिसके बाद तीनों बहनों की मौत हो गई, जबकि भाई का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से तीनों बहनों के शव को बरामद कर लिया है. वहीं किशोर के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मंदिर दर्शन करने गए थे लोग

जानकारी के मुताबिक, नथुआ पुरा गांव निवासी एक परिवार के करीब आधा दर्जन लोग धोध बिरजा गांव के पास एक मंदिर पर दर्शन करने गए थे. मंदिर के पास तालाब पर करीब 15 साल का किशोर भोलू उर्फ रवि पुत्र लायक सिंह पहुंच गया. तालाब के किनारे किशोर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था. इसी दौरान किशोर का पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया.

किशोर को पानी में डूबता हुआ देख उसकी बहन मनोरमा, बोटो और चचेरी बहन कल्लो ने भी तालाब में छलांग लगा दी. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया.

3 बहनों का शव मिला, भाई का पता नहीं

मामले की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के तीनों बहनों के शव बरामद कर लिए है. एसडीआरएफ द्वारा किशोर के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. तीनों डेड बॉडी पुलिस ने कब्जे में लेकर बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है.

थाना प्रभारी ने बताया घटना बेहद हुई है. हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है. प्रारंभिक अनुसंधान में हादसा सेल्फी की वजह से हुआ है. बताया जा रहा है किशोर तालाब पर सेल्फी ले रहा था. पैर फिसल गया और तालाब के गहरे पानी में डूब गया. तीनों बहनों के शव बरामद कर लिए हैं. किशोर के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

धार्मिक अनुष्ठान कराने गए थे लोग

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग परिजनों समेत दौज तिथी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान करने गए थे. करीब 15 साल का किशोर भोलू उर्फ रवि मोबाइल से तालाब के पास अलग-अलग पॉइंट पर सेल्फी ले रहा था. पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में डूब गया. भाई भोलू उर्फ रवि जैसे ही तालाब में डूबा तो मौके पर चीख पुकार मच गई. भोलू को बचाने मंदिर पर मौजूद लोगों में से किसी ने भी जहमत नहीं उठाई. भाई को पानी में डूबता देख उसकी बहन मनोरमा, बोटो और चचेरी बहन कल्लो ने छलांग लगा दी. इस घटना से परिजनों में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

यह भी पढे़ं-

प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, मोन‍िका का एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

जिस कमरे में 2 दिन सोए परिजन, उसी में बक्से से मिली 2 लाशें; बचने के लिए बनाया 'दृश्यम' वाला प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Dholpur News, Dholpur Latest News, Drowning Incident, Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com