विज्ञापन

12 साल बाद फिर कोटा के निकाय चुनावी मैदान में भजनलाल शर्मा, धारीवाल बोले- निकाय चुनाव में CM को कभी नहीं देखा

कोटा नगर निगम चुनाव में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो ने मुकाबले का सियासी तापमान बढ़ा दिया है. पूर्व मंत्री शंत‍ि धारीवाल ने सीएम के रोड शो पर सवाल उठाए हैं. 

12 साल बाद फिर कोटा के निकाय चुनावी मैदान में भजनलाल शर्मा, धारीवाल बोले- निकाय चुनाव में CM को कभी नहीं देखा
सीएम भजनलाल शर्मा आज रोड शो करेंगे.
फाइल फोटो

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोटा के परकोटा क्षेत्र में आज रोड शो है. करीब 12 साल बाद भजनलाल शर्मा फिर कोटा के चुनावी मैदान में हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि तब वे संगठन प्रभारी थे, और अब मुख्यमंत्री के तौर पर बीजेपी के लिए मोर्चा संभाल रहे हैं.  साल 2014 में कोटा शहर भाजपा के प्रभारी रहते हुए भजनलाल शर्मा ने संगठन और चुनावी रणनीति में अहम भूमिका निभाई थी.  उसी दौर के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 65 में से 53 वार्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था.

कांग्रेस और अन्य दलों के खाते में महज 6-6 सीटें आई थीं, लेकिन पिछले नगर निगम चुनाव में उत्तर नगर निगम के 70 वार्डों में बीजेपी सिर्फ 14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी. ऐसे में इस बार बीजेपी के सामने पुराने प्रदर्शन की छाप छोड़ने और अपनी स्थिति मजबूत करने की बड़ी चुनौती है. 

CM 5-6 वार्डों में करेंगे रोड शो 

मुख्यमंत्री आज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के करीब 5-6 वार्डों में रोड शो करेंगे.  कैथूनीपोल थाने के सामने से रोड शो शुरू होगा ,  कैथूनीपोल उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों की सीमा पर है, ऐसे में सीएम का कार्यक्रम दोनों क्षेत्रों में सियासी संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 2014 में संगठन के रणनीतिकार रहे भजनलाल शर्मा अब मुख्यमंत्री हैं. ऐसे में कोटा का चुनाव उनके लिए सिर्फ स्थानीय चुनाव नहीं, बल्कि बीजेपी के संगठन और सरकार के मुखिया के तौर पर भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

सीएम के रोड शो पर उठाए सवाल 

कोटा निकाय चुनाव के प्रचार के बीच पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा में आज हो रहे रोड शो पर सवाल उठाए हैं. देर रात कोटा के घंटाघर क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने पहुंचे धारीवाल ने बीजेपी  निशाना साधा. धारीवाल ने कहा कि वे 1952 से चुनाव देख रहे हैं , लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा कि नगर निकाय चुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री को मैदान में उतरना पड़े. 

"बीजेपी में घबराहट का माहौल" 

धारीवाल ने कहा कि बीजेपी में घबराहट का माहौल है, और उसे इस बात का एहसास हो गया है कि जनता इस बार बीजेपी को वोट नहीं देने वाली. धारीवाल ने घंटाघर क्षेत्र में वार्ड नंबर 45 से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व उपमहापौर सोनू कुरैशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा की और लोगों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया.

धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में शहर की मूलभूत समस्याओं को मुद्दा बना रही है. इनमें सफाई व्यवस्था, बिजली, पानी, सीवरेज, शहर का सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करना प्रमुख मुद्दे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहर के विकास और आमजन की सुविधाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है. 

यह भी पढ़ें: बीजेपी के बागी नेताओं के खिलाफ एक्शन, पूर्व महापौर, 10 पूर्व पार्षदों सहित 42 नेताओं को पार्टी से निकाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nikay Chunav, Rajasthan Nikay Chunav News, Rajasthan News, Kota News, CM Bhajan Lal Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com