विज्ञापन

सैफ 2027 के लिए पाकिस्तान जाएंगे भारतीय एथलीट्स? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

अगले साल पाकिस्तान में दक्षिण एशियाई महासंघ (सैफ) खेल 2027 का आयोजन होना है और भारतीय एथलीट्स की भागीदारी को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है.

सैफ 2027 के लिए पाकिस्तान जाएंगे भारतीय एथलीट्स? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
पाकिस्तान में अगले साल सैफ गेम्स का आयोजन होना है

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में होने वाले साउथ एशियन फेडरेशन (SAF) गेम्स 2027 में भारत की भागीदारी के बारे में कोई भी फैसला खेल मंत्रालय की हालिया पॉलिसी के आधार पर लिया जाएगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में यह बात कही. उनसे भारत और सैफ खेलों से संबंधित कुछ खबरों के बारे में पूछा गया था.

रणधीर जायसवाल ने कहा,"सैफ गेम्स में भारत की भागीदारी के बारे में आपकी दूसरी खबर पर सवाल. किसी भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट या मल्टी-लेटरल चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा घोषित हालिया पॉलिसी के आधार पर तय होती है. और वह पॉलिसी पब्लिक डोमेन में है, इसलिए कृपया उसे देखें. वहां हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि ऐसे मामलों पर इंटरनेशनल बॉडीज़ या स्पोर्ट्स बॉडीज़ के क्या निर्देश या विचार हैं, और साथ ही हमारे खिलाड़ियों का हित क्या है." 

पाकिस्तान अगले साल 3 से 11 अप्रैल तक इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में दक्षिण एशियाई महासंघ खेल की मेजबानी करेगा. ओलंपिक वेबसाइट के अनुसार, साउथ एशिया ओलंपिक काउंसिल  ने हाल ही में इस्लामाबाद में हुई एक बैठक में इस रीजनल मल्टी-स्पोर्ट इवेंट की तारीखों और वेन्यू को मंजूरी दी.

युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रति भारत की नीति' शीर्षक से एक दस्तावेज उपलब्ध है.  नीति में कहा गया है, "भारत या विदेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं के संबंध में हम अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों की परंपराओं और अपने खिलाड़ियों के हितों से निर्देशित होते हैं. अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए एक विश्वसनीय स्थल के रूप में भारत के उभरने को भी ध्यान में रखना प्रासंगिक है."

इसमें कहा गया है,"इसी के अनुसार भारतीय टीमें और व्यक्तिगत खिलाड़ी उन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी भी शामिल हों. इसी तरह, भारत में आयोजित ऐसे बहुपक्षीय आयोजनों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों और टीमों को भाग लेने की अनुमति होगी."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट: कितने बजे होगा शुरू, भारत में कहां देख पाएंगे लाइव, दुनिया भर की नजरें

यह भी पढ़ें: सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, एक फिफ्टी लगाते ही जो रूट बनेंगे नंबर-1, 149 साल में पहली बार होगा ऐसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com