विज्ञापन

कल का मौसम: यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 27 राज्यों में बारिश, बंगाल-झारखंड में IMD का अलर्ट

कल का मौसम, 9 सितंबर 2026: देश के 27 राज्यों में बारिश की संभावना है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam 9 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. जहां एक ओर मॉनसून विदाई ले रहा है, वहीं कुछ राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. बिहार, झारखंड और यूपी के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 9 सितंबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश के आसार हैं. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश पर अब ब्रेक लगने जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. 9 और 10 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. दोनों दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं 11 सितंबर को भी घने बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी के कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

बिहार में भी कल बारिश

बिहार में भी मॉनसून कमजोर पड़ रहा है. लेकिन अभी भी कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है. कुछ जिलों में बाढ़ के हालात हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी बिहार में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी का कहना है कि कल बिहार के कई जिलों में बारिश होगी. 9 और 10 सितंबर के दौरान बिहार में भारी बारिश का अनुमान है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान में कमजोर हो रहा मॉनसून

राजस्थान में अब बारिश की गतिविधि धीमी हो रही है. मॉनसून के कमजोर पड़ने से हफ्तेभर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वर्तमान मौसमी परिस्थितियों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मॉनसून कमजोर रहेगा. हालांकि 12 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश का एक और दौर शुरू होने तथा बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मॉनसून की परिस्थितियां कमजोर रहने व अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.

झारखंड में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, कल झारखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. IMD ने 9 से 11 सितंबर के दौरान राज्य में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है.

ओडिशा और बंगाल में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल ओडिशा में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही 9 सितंबर को राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिम बंगाल में भी कल बारिश का पूर्वानुमान है. 13 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है.

इन राज्यों में कल भारी बारिश

  • भारी बारिश: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
  • मध्यम बारिश: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा
  • हल्की बारिश: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

यह भी पढ़ें: मॉनसून विदाई के पहले जमकर बरसेगा, बंगाल से आ रहा बारिश का नया झोंका, यूपी-दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बदलेगा मौसम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Forecast, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com