छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)ने बुधवार को 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा कोरकोट्टी और पुलिस थाना मानपुर में हुए नक्सली हमले की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट और सरकार की कार्रवाई का ब्यौरा पेश किया. इस घटना में तत्कालीन एसपी वीके चौबे समेत 29 जवान शहीद हुए थे. मदनवाड़ा जांच आयोग की रिपोर्ट में निलंबित एडीजी मुकेश गुप्ता को दोषी ठहराया गया है.इसमें कहा गया है कि तत्कालीन IG दुर्ग, मुकेश गुप्ता ने लापरवाही एवं असावधानी दिखाई. गुप्ता क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहे और उनकी मौजूदगी में सारी हताहत और जनहानि हुई. यदि वे बुद्धिमता या साहस दिखाते तो ऐसी स्थिति नहीं आती.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उन्होंने (मुकेश गुप्ता ने ) जो भी किया, वह कुछ नहीं था बल्कि एक तरह से उसकी तरफ से कायरतापूर्ण था क्योंकि उनके पास पर्याप्त समय था कि वह CRPG या CAFको बुलाकर उनका उपयोग कर सकते थे. ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें भी अपने जीवन के लिए डर रहा था और ठीक उसी समय उन्होंने एसपी चौबे को नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए अग्रिम हमले में ढकेल दिया और आईजी अपनी बुलेट प्रूफ कार में बैठे रहे. यही नहीं, न्यायिक जांच आयोग ने मुकेश गुप्ता को मिलने वाले पुरस्कार पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जैसा कि पुरस्कार देने के लिए दिए गए ब्यौरे में उल्लेखित किया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- ये भी पढ़ें -
* '"कांग्रेस का 'जी-23' समूह सड़ा हुआ आम है", सामना के संपादकीय में जबरदस्त खिंचाई
* "कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा पर छोड़ा पद": नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया PPCC चीफ पद से इस्तीफा
* "लखीमपुर केस : आशीष मिश्रा व UP सरकार को SC का नोटिस, सभी गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश
"क्यों न रद्द कर दी जाए जमानत?": लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं