विज्ञापन

नितिन गडकरी ने बस में बैठकर किया सड़क कार्यों का निरीक्षण, पीएम मोदी की अपील का दिख रहा असर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे में सड़क कार्यों के निरीक्षण के दौरान बस से सफर कर ईंधन बचत का संदेश दिया. प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद उन्होंने काफिले की जगह बस से यात्रा कर पालकी मार्ग परियोजना का जायजा लिया.

नितिन गडकरी ने बस में बैठकर किया सड़क कार्यों का निरीक्षण, पीएम मोदी की अपील का दिख रहा असर
बस में सफर के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट के चलते देशवासियों से ईंधन बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन उपयोग करने की अपील की
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे में सड़क परियोजना निरीक्षण के दौरान बस से सफर कर ईंधन बचत का संदेश दिया है
  • गडकरी ने पारंपरिक कार काफिले की बजाय बस से यात्रा करते हुए सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दुनिया में मिडिल ईस्ट संकट से ईंधन का संकट गहरा गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने देश को बचत का मूल मंत्र देते हुए लोगों से खास अपील की है. पीएम मोदी की इसी ईंधन बचत अपील का असर अब केंद्रीय मंत्रियों में भी देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे में सड़क कार्यों के निरीक्षण के दौरान बस से सफर कर एक अलग उदाहरण पेश किया. पुणे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बस से सफर कर सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने बस से यात्रा करते हुए अपने दौरे की शुरुआत की और सड़क कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

पीएम मोदी की अपील पर नेताओं का अमल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान के बाद गडकरी ने अपनी यात्रा के तरीके में बदलाव किया है. उन्होंने अपने पारंपरिक गाड़ियों के काफिले के बजाय बस से सफर करने का विकल्प चुना. गडकरी पुणे से फलटण के बीच बन रहे पालकी मार्ग के निरीक्षण दौरे दिखाई दिए हैं. इस दौरान उन्होंने खुद बस में बैठकर सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण किया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बस से किया गया यह दौरा ईंधन बचत और सादगी का संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है.

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री गडकरी एक बस में दिखाई दे रही है, जिसमें वो सीट बेल्ट बांधे दिख रही है और काम का जायजा ले रहे हैं. बस में ही केंद्रीय मंत्री अधिकारियों से निर्माण कार्यों के बारे में फाइल चेक करते हुए जानकारी दे रहे हैं. मिडिल ईस्ट के संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है, जैसे कि तेल बचत करने के लिए निजी गाड़ियां कम से कम इस्तेमाल की जाए. उनकी जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाए. जिस पर एनडीए के कई नेता अमल करते दिख रहे हैं.

(एनडीटीवी के लिए यशपाल सोनकांबले की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com