विज्ञापन

‘एक साल तक न खरीदें सोना’, PM मोदी की अपील के बाद बढ़ी आर्टिफिशियल ज्वेलरीज की डिमांड

पीएम मोदी की अपील के बाद सोना की डिमांड में गिरावट देखी जा रही है, वहीं गोल्ड प्लेटेड और आर्टिफिशियल ज्वेलरीज की डिमांड बढ़ी है. ये ज्वेलरीज सस्ती भी होती हैं और डिजाइन के मामले में भी इनका कोई जवाब नहीं है. इन्हें पहन कर शादियों-पार्टियों में जाना सुरक्षित भी है.

‘एक साल तक न खरीदें सोना’, PM मोदी की अपील के बाद बढ़ी आर्टिफिशियल ज्वेलरीज की डिमांड
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ी आर्टिफिशियल ज्वैलरीज की डिमांड.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में एक पब्लिक रैली के दौरान आम लोगों से ये अपील की कि अगले एक साल तक सोना न खरीदें. दरअसल, पीएन ने कहा कि सोना बाहर से मंगाने में बहुत सारा विदेशी पैसा खर्च होता है, इसलिए राष्ट्र हित में हमें एक साल तक सोना खरीदने से बचना चाहिए. पीएम मोदी की अपील के बाद सोना की डिमांड में गिरावट देखी जा रही है, वहीं गोल्ड प्लेटेड और आर्टिफिशियल ज्वेलरीज की डिमांड बढ़ी है. ये ज्वेलरीज सस्ती भी होती हैं और डिजाइन के मामले में भी इनका कोई जवाब नहीं है. इन्हें पहन कर शादियों-पार्टियों में जाना सुरक्षित भी है.

अचानक बढ़ी डिमांड

राजस्थान के जयपुर समेत देश के कई दूसरे शहरों में खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी तैयार की जाती हैं.  इनका डिजाइन और चमक देख कर असली और नकली में फर्क कर पाना भी मुश्किल होता है. जयपुर की मशहूर मीनाकारी ज्वेलरी, सेमी प्रेशियस एमराल्ड, टेंपल ज्वेलरी, टैंजनाइट, ब्लू सैफायर, रूबी, पर्ल्स और दूसरे स्टोन्स के साथ बनाए जा रहे आर्टिफिशियल गहने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और इसकी डिमांड अचानक ही बढ़ चुकी है.

सालों तक बनी रहती है चमक

इन ज्वेलरीज की खास बात ये है कि इनकी चमक बिल्कुल सोने सी लगती है. करीब 4-5 सालों तक इसकी चमक बनी रहती है. अच्छी क्वालिटी की ब्रास बेस्ड आर्टिफिशियल ज्वेलरी इतने समय तक आराम से जस की तस बनी रहती है. ब्रास यानी पीतल से बनी ज्वेलरी से एलर्जी का खतरा भी कम होता है, ये एंटी एलर्जिक होती हैं.

ढेरों वैरायटीज और डिजाइन

आर्टिफिशियल ज्वेलरी में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाते हैं. कई बार तो आपको सोने से भी बेहतर डिजाइन के ऑप्शन्स इनमें मिला जाते हैं. इनका एक बड़ा फायदा ये भी है कि ये किफायती होते हैं. जहां गोल्ड खरीदने के लिए भारी-भरकम बजट खर्च होता है वहीं आर्टिफिशियल ज्वेलरी आपको कम कीमत में मिल जाती है.

ट्रैवलिंग के दौरान सेफ ऑप्शन

आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहन कर आप निश्चिंत होकर कही भी आ-जा सकते हैं. किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर सोना पहन कर जाने में अक्सर डर लगता है कि कहीं ये गिर ना जाए या चोरी न हो जाए. ट्रेवलिंग के दौरान भी लूट या चोरी का डर लगा रहता है. लेकिन इन आर्टिफिशियल ज्वेलरीज के साथ आप निश्चिंत होकर कहीं भी आ-जा सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: मात्र 100 रुपए में मिलेगा सामान! भारत की 3 इन मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते गिफ्ट, जानें कैसे पहुंचें!

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Gold Appeal 2026, PM Modi Don’t Buy Gold, Modi Appeal Gold Purchase, Gold Buying Appeal India, PM Modi Forex Appeal, Artificial Jewelry Demand Rise, Demand For Artificial Jewelry 2026, Imitation Jewelry Sales Increase, Fake Jewelry Trend 2026, Artificial Jewelry Vs Gold, Costume Jewelry Demand India, Don’t Buy Gold Artificial Jewelry Trend, Gold Appeal Impact On Jewelry Market, Artificial Jewelry Sales After PM Modi Appeal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com