विज्ञापन

चादर रखी, मूर्ति को पहनाई टोपी, मालेगांव के इस मंदिर में कटा बवाल, लोग बोले-हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं

आरोप है कि लोगों ने एक धर्म विशेष से जुड़ी हरी चादर और ग्रामदेवता की मूर्ति पर टोपी पहनाने की घटना के बाद तनाव फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर परिसर में जमा हो गए.

चादर रखी, मूर्ति को पहनाई टोपी, मालेगांव के इस मंदिर में कटा बवाल, लोग बोले-हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं
malegaon temple vivad
  • नासिक के मालेगांव के चंदनपुरी इलाके के साट्या बाबा मंदिर में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगा है
  • मंदिर परिसर में किसी ने हरी चादर और ग्रामदेवता की मूर्ति पर टोपी रखकर विवाद उत्पन्न किया है
  • पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की है
नासिक:

नासिक के मालेगांव के चंदनपुरी इलाके में स्थित एक मंदिर में बवाल मच गया. यहां एक व्यक्ति पर कथित तौर पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगा है. शख्स पर आरोप है कि उसने मंदिर के अंदर चद्दर और एक टोपी रख दी जिसके बाद हिंदू संगठन भड़क गए. संगठन के लोगों ने कहा कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. 

कहां का मामला है?

मामला नासिक के मालेगांव में स्थित चंदनपुरी शिवार के प्राचीन साट्या बाबा मंदिर का है. यहां अज्ञात असामाजिक तत्वों ने इस हरकत को अंजाम दिया है. आरोप है कि लोगों ने एक धर्म विशेष से जुड़ी हरी चादर और ग्रामदेवता की मूर्ति पर टोपी पहनाने की घटना के बाद तनाव फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर परिसर में जमा हो गए.कार्यकर्ताओं ने कल रात मंदिर के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया और इस कृत्य का कड़ा विरोध जताया.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई 

आंदोलनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी है, उसे तत्काल गिरफ्तार कर उस पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.


यह भी पढ़ें- दूधमुंहे बच्चों को सामान की तरह बेचने वाले गिरोह को AI से पकड़ा, गुजरात, दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैला था जाल

यह भी पढ़ें-  सातारा एसपी निखिल दोशी सहित महाराष्ट्र में कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें LIST
 

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nasik, Nasik News, Malegaon Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com