विज्ञापन

'तो पद से हटा देंगे...' रामगोपाल यादव ने राजकुमार भाटी को क्यों दी सख्त चेतावनी

इटावा में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे रामगोपाल यादव के एक बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है. उन्होंने राजकुमार भाटी को लेकर साफ शब्दों में कह दिया कि ऐसे बयान पार्टी लाइन नहीं हैं और अगर यह सिलसिला जारी रहा तो उन्हें प्रवक्ता पद से हटाया भी जा सकता है.

'तो पद से हटा देंगे...' रामगोपाल यादव ने राजकुमार भाटी को क्यों दी सख्त चेतावनी
NDTV

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने राजकुमार भाटी को चेतावनी दी है. उन्होंने यह बात इटावा में MLC चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचने के दौरान मीडिया से बातचीत में कही. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राजकुमार भाटी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उस पर उनकी क्या राय है, तो रामगोपाल यादव ने साफ कहा कि राजकुमार भाटी को इस तरह का कोई बयान नहीं देना चाहिए. रामगोपाल यादव ने कहा कि यदि राजकुमार भाटी लगातार ऐसे बयान देते रहे, तो उन्हें पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाया जा सकता है.

राजकुमार भाटी को पद से हटाने की चेतावनी

रामगोपाल यादव ने कहा कि राजकुमार भाटी का यह व्यक्तिगत बयान हो सकता है. लेकिन समाजवादी पार्टी पहले ही इस तरह की बातों का विरोध कर चुकी है. उन्होंने दोहराया कि राजकुमार भाटी को इस प्रकार के बयान देने से बचना चाहिए. यदि वे आगे भी ऐसे बयान देते रहे तो पार्टी उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा सकती है.

कहां से शुरू हुआ विवाद? 

हाल ही में दिल्ली में दशहरे के दिन आयोजित एक बौद्ध सम्मेलन का कार्यक्रम है, जिसमें राजकुमार भाटी शामिल हुए थे. सम्मेलन के दौरान आंबेडकर द्वारा दिलाई जाने वाली 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया. इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद बीजेपी ने आरोप लगाया कि राजकुमार भाटी ने भारतीय संस्कृति और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है. वायरल वीडियो में भी इसी प्रकार की प्रतिज्ञाएं दोहराई जाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और राजकुमार भाटी की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे

अब विवाद के बीच यह चर्चा भी शुरू हुई कि क्या राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की राजनीतिक लाइन से अलग रुख अपनाते नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर, अखिलेश यादव हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति की ओर बढ़ते दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें : रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkumar Bhati, Ram Gopal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com