विज्ञापन

सातारा एसपी निखिल दोशी सहित महाराष्ट्र में कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें LIST

IPS Transfer List Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आदेश में सातारा एसपी तुषार दोशी का नाम भी शामिल हैं. सतारा एसपी तुषार दोशी का ट्रांसफर कर उन्हें सांगली का एसपी बनाया गया है. तुषार दोशी के कारण बीते महीने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल भी हुई थी.

सातारा एसपी निखिल दोशी सहित महाराष्ट्र में कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें LIST
महाराष्ट्र में कई IPS अधिकारियों का तबादला.
  • महाराष्ट्र सरकार ने IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं.
  • सातारा के एसपी तुषार दोशी का ट्रांसफर कर उन्हें सांगली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
  • पुणे के पुलिस उप आयुक्त निखिल पिंगळे को सातारा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
मुंबई:

IPS Transfer List Maharashtra: यूपी के बाद अब महाराष्ट्र में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. यूपी में बीते दो दिन में 64 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है. वहीं महाराष्ट्र में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और पुलिस उप आयुक्तों (DCP) की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जगहों पर तैनात किया गया है.

सातारा एसपी तुषार दोशी का भी तबादला

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आदेश में सातारा एसपी तुषार दोशी का नाम भी शामिल हैं. सतारा एसपी तुषार दोशी का ट्रांसफर कर उन्हें सांगली का एसपी बनाया गया है. तुषार दोशी के कारण बीते महीने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल भी हुई थी. दरअसल एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के कोटे से फडणवीस सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने जिला पंचायत चुनावों में सातारा पुलिस की भूमिका और खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार के मुद्दे को विधानपरिषद में उठाया तो उस वक्त पर सभापति की कुर्सी पर विराजमान उपसभापति नीलम गोरहे ने एसपी तुशार दोशी को निलंबित करने का आदेश दे दिया था. 

उपसभापति के इस फैसले पर बीजेपी से मंत्री जयकुमार गोरे ने आपत्ति की और कहा कि सीनियर अधिकारी के खिलाफ बिना जांच के ऐसा आदेश देना गलत है. अब इस विवाद के तुषार दोशी का सतारा से ट्रांसफर कर सांगली भेज दिया गया है.  

पुणे के ACP निखिल बने सातारा के एसपी

तुषार दोशी के अलावा निखिल पिंगळे, जो पुणे में पुलिस उप आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सातारा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. संदीप घुगे को सांगली के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर मुंबई स्थित राज्य गुप्तवार्ता विभाग में पुलिस उप आयुक्त (सुरक्षा) के रूप में तैनात किया गया है. इसी तरह योगेश गुप्ता, जो कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें पदोन्नत कर गडचिरोली परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

निलोत्पल को गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर कोल्हापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. एम. रमेश, जो पहले गडचिरोली में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति देकर गडचिरोली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

धुले एसपी श्रीकांत दिवरे के जिम्मे अब जलगांव 

महेश्वर रेड्डी को जळगांव के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी), पुणे में स्थानांतरित किया गया है. वहीं श्रीकांत दिवरे को धुले से जळगांव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इसके अलावा राजकुमार शिंदे, जो पुणे में पुलिस उप आयुक्त थे, उन्हें वाशिम जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इन तबादलों के बाद संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढे़ं - UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के DM सहित 24 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 दिन में 64 अफसर बदले

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS Transfer List, IPS Transfer, Maharashtra IPS Transfer, Maharashtra IPS Transfer List, Satara SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com