विज्ञापन

फायरिंग, जेल ब्रेक और वसूली... नागपुर का 'मोस्ट वांटेड' राजा गौस ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Nagpur News: राजा गौस कई संगीन वारदातों में शामिल होने के बावजूद वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा था, लेकिन सटीक गुप्त सूचना के कारण पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही.

फायरिंग, जेल ब्रेक और वसूली... नागपुर का 'मोस्ट वांटेड' राजा गौस ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
नागपुर का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी गिरफ्तार.
  • नागपुर पुलिस ने 39 वर्षीय कुख्यात अपराधी राजा गौस को कलमना म्हाडा क्वार्टर इलाके से गिरफ्तार किया है
  • राजा गौस पर सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी, शांति भंग, जेल ब्रेक और वसूली के कई गंभीर आरोप हैं
  • आरोपी राजा गौस कई वर्षों से फरार था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस की पकड़ से बच रहा था
मुंबई:

महाराष्ट्र के नागपुर का 39 साल का कुख्यात अपराधी राजा गौस आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. वह कई गंभीर मामलों में वांछित है और लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था. नागपुर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे कलमना म्हाडा क्वार्टर इलाके से धर दबोचा. उसके छिपने के ठिकाने का पता लगाने के पीछे एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि है. वह अपनी लंबे समय से वकील रही एक महिला के साथ 'लिव-इन पार्टनर' के रूप में रहने लगा था. हाल ही में उस महिला ने मानकापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजा गौस ने बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया.

लगातार ठिकाने बदल रहा था कुख्यात अपराधी

 इस मामले में जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह गुप्त रूप से अलग-अलग ठिकानों पर रहने लगा था. हालांकि, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गोल्हे उसे ढूंढ निकालने में सफल रहे. आखिरकार कई गंभीर मामलों में फरार चल रहे कुख्यात आरोपी राजा गौस को पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया. उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी करने और शांति भंग करने, जेल ब्रेक और वसूली जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं.

कैसे हुई राजा गौस की गिरफ्तारी?

क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के सक्रिय पीआई विनायक गोल्हे और उनकी टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कलमाना स्थित म्हाडा क्वार्टर इलाके से हिरासत में लिया. पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में थी. कई संगीन वारदातों में शामिल होने के बावजूद वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा था, लेकिन सटीक गुप्त सूचना के कारण पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली. पुलिस अधिकारी विनायक गोल्हे की इस बड़ी सफल कोशिश की सराहना की जा रही है.

कौन है राजा गौस? उसका अपराधिक इतिहास जानें

  • धन उगाही के आरोप राजा गौस पर लगते रहे हैं. उस पर चार बड़े मामले चल रहे हैं. इनमें डरा-धमकाकर मध्य भारत के रसूखदार व्यक्तियों, बड़े व्यापारियों और ठेकेदारों से वसूली करने के गंभीर आरोप शामिल हैं.
  • वह पहले भी जेल में रहते हुए वसूली रैकेट चलाता था. दिलचस्प बात यह है कि वह मध्य प्रदेश की लखनादौन जेल से अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा था. उस समय जेल की ऊंची दीवारों को फांदने के लिए उसने जेल की चादरों का इस्तेमाल किया गया था. यह घटना काफी चर्चित रही थी.
  •  पुलिस टीमों पर सीधी गोलीबारी करने से भी वह गुरेज नहीं करता था, इसलिए भी वह खतरनाक माना जाता है.

फिलहाल आरोपी राजा गौस से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है. नागपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें- अगर इग्नोर किया तो... पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढे़ं- हरीश राणा अकेले नहीं मरेंगे- कोई अकेले नहीं मरता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Nagpur Crime, Nagpur Criminal Arrest, Most Wanted Arrested, Nagpur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com